Guru Mragi: 119 दिन बाद मार्गी हुए बृहस्पति, जानिए राशियों पर क्या होगा असर?

119 दिन बाद मार्गी हुए बृहस्पति, जानिए प्रभाव

Guru Mragi: मीन राशि में वक्री चल रहे बृहस्पति 119 दिन बाद मार्गी हो गए हैंं। आज प्रात: 4 बजकर 31 मिनट पर बृहस्पति मार्गी हो गए। बृहस्पति 29 जुलाई 2022 को मीन राशि में वक्री हुए थे। बृहस्पति के मार्गी होने से समस्त राशियों पर इसके शुभ प्रभाव में वृद्धि होगी।

Guru Mragi:

राशियों पर प्रभाव

  • मेष : मेष राशि के लिए बृहस्पति द्वादश स्थान में मार्गी होगा। अब तक जो काम अटके हुए थे उनमें गति आएगी। कोर्ट कचहरी के मुकदमे निपटेंगे। कार्यो की अस्थिरता दूर होगी और आर्थिक, सामाजिक क्षेत्र में उन्नति प्राप्त करेंगे। सम्मान मिलेगा।
  • वृषभ : वृषभ राशि के लिए एकादश स्थान में बृहस्पति मार्गी होगा। आय के नए साधन प्राप्त होंगे। आर्थिक स्थिति में मजबूती आएगी। नौकरी और व्यापार में बौद्धिक क्षमता का भरपूर उपयोग करते हुए लाभ कमाएंगे। सम्मान में वृद्धि होगी।
  • मिथुन : दशम स्थान में बृहस्पति का मार्गी होना शुभता में वृद्धि करेगा। आजीविका के नए साधन मिलेंगे। अटका हुआ पैसा मिलेगा। धन-संपत्ति के कार्यो को गति मिलेगी। पारिवारिक, सामाजिक जीवन में सम्मान प्राप्त होगा।
  • कर्क : भाग्य भाव में बृहस्पति का मार्गी होना शुभ है। भाग्य को बल मिलेगा। अब तक जिन कार्यो के पूरा होने की प्रतीक्षा कर रहे थे वे शीघ्र पूरे होंगे। हालांकिशारीरिक कमजोरी और अक्षमता अनुभव हो सकती है। परिवार में महत्व बढ़ेगा।
  • सिंह : अष्टम भाव में बृहस्पति के मार्गी होने से रोगादि में राहत मिलेगी। परिवार में सामंजस्य बनाकर रखें। क्रोध में कमी जरूर आएगी। स्वास्थ्य में सुधार आएगा। आर्थिक अभाव दूर होगा। नए कार्य प्रारंभ करने की रूपरेखा बनेगी।
  • कन्या : सप्तम में बृहस्पति का मार्गी होना शुभ रहेगा। परिवार में महत्व बढ़ेगा। दांपत्य सुख प्राप्त होगा। आर्थिक अभाव दूर होंगे। नौकरी में उन्नति प्राप्त होगी। साझेदारी में व्यापार करने से लाभ होगा। स्वास्थ्य में सुधार होगा। संपत्ति प्राप्त करेंगे।
  • तुला : छठे भाव का मार्गी बृहस्पति शुभता में वृद्धि करेगा। रोग और शत्रु शांत होंगे किंतु आपको परिवार में तालमेल बनाने में परेशानी आ सकती है। मित्रों से भी अनबन रहेगी। धन संपदा प्राप्त होगी। नई संपत्ति बनाने में सफल होंगे। स्वास्थ्य ठीक रहेगा।
  • वृश्चिक : शैक्षणिक कार्यो में सफलता मिलेगी। संतान होने की प्रतीक्षा कर रहे लोगों को अच्छी सूचना मिल सकती है। यात्राओं से धन अर्जित करने के योग बनेंगे। स्वस्थ रहेंगे। पारिवारिक और दांपत्य जीवन मधुर रहेगा। संपत्ति प्राप्त करेंगे।
  • धनु : सुखों में वृद्धि होगी। माता पक्ष नाना-मामा की ओर से सुखद समाचार मिलेगा। धन प्राप्ति के मार्ग खुलेंगे। परिवार में महत्व बढ़ेगा। सामाजिक जीवन में किसी उपलब्धि के लिए सम्मान मिल सकता है। स्वास्थ्य में तेजी से सुधार आएगा।
  • मकर : भाई-बहनों से अनबन दूर होगी। पैतृक संपत्ति प्राप्ति के योग बनेंगे। घर-परिवार में मांगलिक कार्य होंगे। अविवाहितों के विवाह की बात बनेगी। स्वस्थ रहेंगे। आजीविका के साधनों में लाभ होगा। बौद्धिक निर्णय लेने में सफल होंगे।
  • कुंभ : धन लाभ प्राप्त होगा। बचत होने लगेगी। अपनी वाणी और आकर्षण प्रभाव से बिगड़े हुए कार्य बना लेंगे। स्वस्थ रहने के लिए योग, ध्यान अपनाएं। किसी विशेष कार्य में लाभ होगा। परिवार से बिगड़े संबंध सुधरेंगे। अवसरों का लाभ मिलेगा।
  • मीन : लाभ का समय है। नए कार्य प्रारंभ करेंगे। स्वस्थ रहेंगे। धनागम के मार्ग खुलेंगे। मानसिक शारीरिक रूप से स्वस्थ रहेंगे। धार्मिक यात्राएं होंगी। परिवार में महत्व मिलेगा। समाज में कोई बड़ा सम्मान मिल सकता है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+