Jupiter Effect: 13 सितंबर से गुरु होंगे मार्गी, ये राशियां होंगी मालामाल

नई दिल्ली। ग्रहों के देवता बृहस्पति 13 सितंबर को प्रात: 6.10 बजे मार्गी हो जाएंगे। बृहस्पति अपनी ही धनु में 14 मई 2020 से वक्री चल रहे थे। बृहस्पति 20 नवंबर 2020 को मार्गी चलते हुए अपनी राशि बदलेंगे और मकर राशि में प्रवेश करेंगे। बृहस्पति के मार्गी होने से सभी राशि वालों को कहीं न कहीं लाभ मिलने की संभावना बनेगी। अटके कार्य गति पकड़ेंगे। बृहस्पति को धन, सम्मान, सुख, वैभव, कार्य, अध्यात्म, विवेक, आजीविका के साधनों का प्रतिनिधि माना जाता है। जानिए आपकी राशि को क्या लाभ मिलने वाला है।

बृहस्पति 13 सितंबर को हो जाएंगे मार्गी

बृहस्पति 13 सितंबर को हो जाएंगे मार्गी

  • मेष : मेष राशि के लिए गुरु नवम स्थान में मार्गी होगा। यह भाग्य भाव होता है, इसलिए आपको भाग्य का जबर्दस्त साथ मिलने वाला है और आपके जीवन की गाड़ी शानदार तरीके से चलने वाली है। आपके व्यक्तित्व में निखार आएगा और आपसे मिलने वाला प्रत्येक व्यक्ति आपके प्रभाव में आ जाएगा। परिवार का साथ मिलने से मुश्किलें आसान हो जाएंगी।
  • वृषभ : वृषभ राशि के लिए गुरु अष्टम भाव में मार्गी होगा। अब तक जो भी परेशानियां स्वास्थ्य और धन को लेकर आ रही थी, वे सब दूर हो जाएंगी। आर्थिक संकटों का निदान मिलने वाला है। संंकट टलने से आप अच्छी स्थिति में आ जाएंगे। परिवार में बने हुए वैचारिक मतभेद भी दूर हो जाएंगे।
  • मिथुन : आपके सप्तम भाव में गुरु के मार्गी होने का सबसे ज्यादा प्रभाव निजी संबंधों पर पड़ेगा। जीवनसाथी के साथ चल रहे मतभेद दूर होंगे। आपसी प्रेम बढ़ेगा। साझेदारी के कार्यों में प्रवृत्त होंगे और लाभ होगा। आय के नए साधन प्राप्त हो सकते हैं। स्वास्थ्य में सुधार होगा। खर्च में कटौती होगी।
  • कर्क : छठे भाव में बृहस्पति के मार्गी होने से रोगों से तो मुक्ति मिलेगी ही, अब तक जो शत्रु आपको परेशान कर रहे थे उनसे भी निजात मिलेगी। हालांकि खतरा पूरी तरह टला नहीं है, इसलिए संभलकर रहें। पैसों के लेनदेन में किसी पर भरोसा ना करें। अपने कार्य स्वयं करने की आदत डालें। आपके विवाह की बात बन सकती है।

युवाओं को अच्छी जॉब मिल सकती है

युवाओं को अच्छी जॉब मिल सकती है

  • सिंह : शिक्षा के क्षेत्र से जुड़े युवाओं, विद्यार्थियों को प्रतियोगी परीक्षाओं में लाभ मिलेगा। शिक्षकों को आय के नए साधन प्राप्त होंगे। आर्थिक स्थिति में लगातार सुधार की गुंजाइश बन रही है। नई नौकरी की तलाश कर रहे युवाओं को अच्छी जॉब मिल सकती है। प्रेम संबंध संतुलित रहेंगे। अभिभावकों की संतान से जुड़ी चिंता दूर होगी।
  • कन्या : चतुर्थ भाव में बृहस्पति का मार्गी होना सुखों में वृद्धि करने वाला है। प्रत्येक कार्य में सफलता मिलेगी, लेकिन साथ ही आपका मन आध्यात्मिकता की ओर बढ़ेगा। धर्म, संस्कृति और अध्यात्म को सहेजने केप्रयास साकार होंगे। आपके मान-सम्मान, पद-प्रतिष्ठा में वृद्धि होेने के संकेत हैं।
  • तुला : तुला राशि के लिए तीसरे भाव में गुरु का मार्गी होना भाई-बहनों के प्रति आपको उदार बनाएगा। उनके लिए बहुत कुछ करने का प्रयास करेंगे और करेंगे भी। इस दौरान आपको अपने काम पर फोकस करना है। किसी के बहकावे में ना आएं। रिश्तों को लेकर सावधान रहें। भाग्य का साथ मिलने से मुश्किलें दूर होंगी।
  • वृश्चिक : कुंडली का द्वितीय भाव धन स्थान होता है। यहां गुरु का मार्गी होना सबसे ज्यादा इस राशि को लाभ देगा। आपको अतुलनीय धन की प्राप्ति होने वाली है। इसका अर्थ यह है कि आप जो भी काम करेंगे उसमें पूर्ण सफलता के योग बनेंगे। भौतिक सुख-सुविधाओं में बढ़ोतरी होगी। स्वास्थ्य बेहतर होगा।
प्रभावक्षेत्र में वृद्धि होगी

प्रभावक्षेत्र में वृद्धि होगी

  • धनु : प्रथम स्थान लग्न भाव में गुरु का मार्गी होना आपके प्रभावक्षेत्र में वृद्धि करेगा। आप जो भी कहेंगे लोग आपकी बात मानेंगे और उस पर अमल भी करेंगे। आपको वैवाहिक सुख की प्राप्ति होगी। प्रेम संबंधों में चल रहा टकराव दूर होगा। शारीरिक स्वास्थ्य प्राप्त होगा। धन का आगमन बना रहेगा।
  • मकर : द्वादश भाव में गुरु का मार्गी होना लाभदायक रहेगा। यह व्यय स्थान है इसलिए खर्च पर लगाम लगेगी। अनावश्यक हो रहे खर्च थमेंगे और आप बचत करने की स्थिति में रहेंगे। आपके पराक्रम और संयम में वृद्धि होगी। स्वास्थ्य में सुधार आएगा। शत्रुओं से मुक्ति मिलेगी।
  • कुंभ : एकादश आय स्थान में गुरु मार्गी होकर आर्थिक लाभ पहुंचाने आ रहे हैं। नए कार्य की रूपरेखा बनेगी और आपको धन लाभ होगा। परिवार में सब मंगल होगा। बिजनेस में लाभ बनेगा। आपकी निर्णय क्षमता मजबूत होगी। प्रेम संबंधों में मधुरता आएगी। आपके साहस में बढ़ोतरी होगी।
  • मीन : दशम स्थान आजीविका का भाव होता है। अब तक यदि आपके जीवन में आजीविका के साधनों को लेकर अनिश्चिता चल रही है तो वह अब थम जाएगी और आपको स्पष्ट मार्ग दिखाई देने लगेगा। व्यवसाय और नौकरी में लाभ मिलेगा। धन का आगमन बढ़ेगा और आप सुख के साधन खरीदने में सफल होंगे।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+