Get Updates
Get notified of breaking news, exclusive insights, and must-see stories!

Must Read: हथेली के आकार से जानें व्यक्ति का स्वभाव

हस्तशास्त्र के अनुसार हथेली के आकार को देखकर किसी भी व्यक्ति के स्वभाव का अंदाजा लगाया जा सकता है।

नई दिल्ली। किसी भी व्यक्ति से मिलते ही सबसे पहला ख्याल मन में यह आता है कि उसका स्वभाव कैसा होगा? हस्तशास्त्र के अनुसार हथेली के आकार को देखकर किसी भी व्यक्ति के स्वभाव का अंदाजा लगाया जा सकता है। आधुनिक समाज में तो आपस में मिलते ही हाथ मिलाने का चलन है। अगर आप किसी ऑफिस, मैनेजमेंट, पब्लिक रिलेशन, इवेंट कॉर्पोरेट सेक्टर में है, तो लोगों से मिलने के अवसर और अधिक सामने आते हैं।

ऐसे में हथेली के आकार-प्रकार को आसानी से देखा जा सकता है। अंगुली के पहले पोर से लेकर कलाई तक हथेली की लंबाई कहलाती है। इसी प्रकार अंगूठे की जड़ से दूसरे अंतिम सिरे तक के भाग को हथेली की चौड़ाई कहा जाता है। इस पूरे भाग के आकार के आधार पर हस्तरेखा विशेषज्ञ व्यक्ति के गुण-दोषों का विश्लेषण करते हैं।

तो आज देखते हैं किस प्रकार हथेली अपने स्वामी के स्वभाव का राज खोलती है

संकरी हथेली

संकरी हथेली

इस तरह की हथेली में चौड़ाई की अपेक्षा लंबाई ज्यादा होती है। संकरी हथेली वाले व्यक्ति आमतौर पर कमजोर प्रकृति के होते हैं। ये व्यक्ति स्वभाव से महास्वार्थी होते हैं। इनके स्वार्थ की राह में जो भी आता है, ये उसका अहित करने से भी नहीं चूकते। ऐसे व्यक्तियों पर विश्वास करना ठीक नहीं होता। इनके जीवन का एक ही मंत्र होता है किसी भी तरह अपने हित की सिद्धि। ऐसे लोगों पर भरोसा करना अपने पैर पर कुल्हाड़ी मारने के समान होता है।

चौड़ी हथेली

चौड़ी हथेली

जिन व्यक्तियों की हथेली चौड़ी होती है, वे दृढ़ निश्चयी और मजबूत हृदय वाले होते हैं। इनकी कथनी-करनी एक समान होती है। ऐसे लोग एक बार जो बात कह देते हैं, उस पर हमेशा कायम रहते हैं। ऐसे व्यक्ति यदि किसी से कोई वादा करते हैं, तो उसे यथाशक्ति पूरा करने की कोशिश करते हैं। किसी को मदद का आश्वासन देते हैं, तो उसे पूरा करते हैं। ऐसे लोगों पर भरोसा किया जा सकता है। ये मददगार स्वभाव के होते हैं और इनका हृदय भी कपटरहित होता है।

बहुत चौड़ी हथेली

बहुत चौड़ी हथेली

बहुत चौड़ी हथेली वाले व्यक्ति अस्थिर प्रकृति के माने जाते हैं। इस प्रकार की हथेली में लंबाई के बजाय चौड़ाई बहुत ज्यादा होती है। ऐसे व्यक्ति सोच-विचार बहुत ज्यादा करते हैं। किसी भी कार्य को करने के मामले में ये तुरंत निर्णय नहीं ले पाते। ये लोग किसी भी कार्य को व्यवस्थित रूप से नहीं कर पाते। एक बार में बहुत सारे कार्यों को हाथ में ले लेना इनका स्वभाव होता है। स्वाभाविक रूप से ऐसा करने के बाद इनका कोई भी काम पूरा नहीं हो पाता। अपने कार्य करने के तरीके के कारण ये जीवनभर हर काम में असफलता लाते हैं और निराशा में डूबे रहते हैं। ऐसे लोगों के साथ दूर का संबंध भला होता है। इनसे गहराई से ना जुड़के सतही संबंध रखना ही ठीक रहता है।

समचौरस हथेली

समचौरस हथेली

इस तरह की हथेली की लंबाई-चौड़ाई बराबर होती है। समचौरस हथेली वाले व्यक्ति स्वस्थ, सबका, शांत और दृढ़ निश्चयी होते हैं। ऐसी हथेली वाले व्यक्ति पुरूषार्थी और स्वाभिमानी होते हैं। जीवन के हर मुकाम पर ये अपने दम पर पहुंचते हैं। ये जीवन में जो भी उन्नति पाते हैं, अपने प्रयत्नों से ही प्राप्त करते हैं। इनका स्वभाव दृढ़ निश्चयी होता है। किसी कार्य को शुरू करने से पहले ये उसके परिणाम के बारे में भली- भांति सोच-विचार कर लेते हैं। एक बार काम शुरू करने के बाद ये किसी भी हाल में उससे पीछे नहीं हटते। अपनी पूरी शक्ति के साथ ये अपने कार्य को सफलता से संपन्न करके ही मानते हैं। इनके जीवन की सफलता का यही मूल-मंत्र है। ऐसी हथेली वाले व्यक्ति पूरी तरह भरोसेमंद होते हैं। ये अच्छे दोस्त और मददगार साबित होते हैं।

शरीर विज्ञान

शरीर विज्ञान

जीवन में लोगों से मिलना- जुलना लगा ही रहता है। ऐसे में शरीर विज्ञान के कुछ संकेतों का ज्ञान पाकर हम लोगों के स्वभाव का थोड़ा अंदाजा लगा सकते हैं और भावी जीवन के निर्णयों को लेने में सतर्कता बरत सकते हैं। तो गौर से देखते रहिए अपने संपर्क में आने वाले लोगों की हथेलियों को और जानिए कि कौन होगा आपके लिए बेहतर सहयोगी।

More From
Prev
Next
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+