Holi & Chandra Grahan: 100 साल बाद होली पर लगा चंद्र ग्रहण, जानिए क्या करें और क्या ना करें?

Holi 2024 And Chandra Grahan on Purnima: आज साल का पहला चंद्र ग्रहण है और आज ही होली का पर्व भी मनाया जा रहा है, हालांकि ये एक भौगोलिक घटना है लेकिन वैदिक धर्म में ग्रहण को अच्छा नहीं माना जाता है और इसी वजह से इसे लेकर मन में काफी शंका रहती है।

Holi 2024 amp amp Chandra Grahan

हालांकि आज का ग्रहण भारत में प्रभावी नहीं है और इसलिए इसका सूतक काल नहीं लगा। इसलिए होली के त्योहार पर कोई असर नहीं पड़ने वाला है। मालूम हो कि पूरे 100 साल बाद होली पर चंद्र ग्रहण लगा।

ग्रहण का असर राशियों पर पड़ता है

लेकिन ज्योतिष कहते हैं कि ग्रहण का असर राशियों पर पड़ता है इसलिए आज कुछ बातों का विशेष ख्याल रखने की जरूरत है।

आइए विस्तार से जानते हैं ग्रहण काल में क्या करना चाहिए और क्या नहीं करना चाहिए...

इन्हें ना करें

  • चंद्र ग्रहण के दौरान किसी से झगड़ा ना करें।
  • किसी की बुराई ना करें।
  • रंग खेलने के लिए बाहर ना जाएं, खासकरके गर्भवती महिलाएं।
  • ग्रहण काल में कुछ भी खाने-पीने से बचें।
  • प्रेग्नेंट महिलाएं लंबे वक्त तक भूखी नहीं रह सकती हैं तो वो जो भी खाएं वो हल्का-फुल्का होना चाहिए, खट्टी चीजों को खाने से परहेज करें।
  • चंद्र ग्रहण के दौरान मंदिर में पूजा ना करें और ना ही भगवान की मुर्तियों को हाथ लगाएं।
  • ठंडई, मदिरापान, भांग और तामसिक भोजन को तो भूलकर भी ग्रहण काल में हाथ ना लगाएं।
  • ब्रह्मचर्य का पालन करें।
  • तुलसी के पौधे को हाथ ना लगाएं।
  • गर्भवती महिलाएं चाकू या कैंची का भी इस्तेमाल न करें।

क्या करें

  • ग्रहणकाल में खाने-पीने की चीजों में तुलसी का पत्ता डाल दें।
  • ग्रहणकाल में भगवान का ध्यान करें।
  • गर्भवती महिलाएं आराम करें और कान्हा जी का ध्यान करें।
  • घर में माहौल शांत और सकारात्मक रखें।

कब और कितने बजे लगेगा ग्रहण?

उपछाया चंद्रग्रहण सुबह 10 बजकर 23 मिनट से दोपहर 3:02 बजे तक है।

कहां-कहां दिखेगा?

आयरलैंड, बेल्जियम, स्पेन, इंग्लैंड, दक्षिण नॉर्वे, इटली, पुर्तगाल, रूस, जर्मनी, संयुक्त राज्य अमेरिका, जापान, स्विट्जरलैंड, नीदरलैंड और फ्रांस।

क्या होता है उपछाया चंद्रग्रहण?

जब चांद, पृथ्वी की शैडो के हल्का सा कवर करते हुए मूव करता है, इस दौरान ऐसा प्रतीत होता है कि चंद्रमा पर जो सूर्य की रोशनी पड़ रही है वो कटी हुई है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+