Hindu Calendar 2018: जानिए जुलाई माह के शुभ कार्य की तिथियां और शादी के मुहूर्त
नई दिल्ली। रिमझिम बरसात का महीना जुलाई आ चुका है, चारों ओर बारिश की बूंदों ने धरा को अपने रंग में रंग दिया है, हरियाली और ठंडी हवाओं ने लोगों के मन को खुश कर दिया है, ऐसे में अगर आप अपने प्रिय लोगों संग वक्त बीता पाएं तो इससे अच्छा तोहफा दुनिया में अपनों के लिए दूसरा हो ही नहीं सकता है।

जुलाई का महीना शादी, व्रत और पूजा-पाठ के लिए भी जाना जाता है...
ये महीना शादी, व्रत और पूजा-पाठ के लिए भी जाना जाता है, इसलिए आज हम आपके लिए लेकर आए हैं जुलाई माह में होने वाले शुभ विवाह, व्रत और विशेष मंगलकारी मुहूर्त की लिस्ट,जिसके हिसाब से आप अपनी छुट्टियों की प्लानिंग करके अपनी और अपनों की दुनिया को हसीन बना सकते हैं।

जुलाई माह के शुभ कार्य की तिथियां और त्योहार
- 09 जुलाई-सोमवार- योगिनी एकादशी
- 13 जुलाई-शुक्रवार-सूर्य ग्रहण
- 14 जुलाई-शनिवार-जगन्नाथ रथ यात्रा
- 16 जुलाई-सोमवार-कर्क संस्कृति
- 23 जुलाई-सोमवार- देवशयनी एकादशी
- 24 जुलाई-सोमवार- गुरु पूर्णीमा, अक्षदा पूर्णीामा
- 28 जुलाई- शनिवार-चंद्र ग्रहण पूजा

शादी के लिए मुहूर्त
हर साल जुलाई में काफी शादियां होती हैं लेकिन इस बार जुलाई में बहुत सारे मुहूर्त नहीं है, इस बार जुलाई में सिर्फ 7 शुभ मुहूर्त ही हैं, जो कि 7 जुलाई से प्रारंभ होगा। इसी महीने देवशयनी एकादशी है, इस दिन देव सो जाएंगे और चातुर्मास लगने से अगले चार महीने विवाह नहीं होंगे।

13 जुलाई को भड़ली नवमी तिथि
सात से 14 जुलाई के बीच शादी के मुहूर्त हैं। 13 जुलाई को भड़ली नवमी तिथि है जिसे कि अक्षय तृतीया के बराबर पावन समझा जाता है, यदि जुलाई में आपकी शादी का कोई मुहूर्त नहीं बन रहा हो तो 13 जुलाई को शादी और शुभ काम किया जा सकता है।












Click it and Unblock the Notifications