Hartalika Teej Vrat 2018: विभिन्न राशियों पर क्या पड़ेगा प्रभाव

लखनऊ। पति की लम्बी उम्र की कामना के लिए महिलायें हरितालिका तीज का निर्जला व्रत रखती है। इस व्रत में पूरी रात्रि स्त्रियां जागरण करती है और भजन-कीर्तन करती है। समय-समय पर भगवान शिव को प्रसन्न करने के लिए की पूजन व आरती करती रहती है।

चलिए जानते है कि हरितालिका तीज के पर्व पर महिलायें के जीवन पर क्या प्रभाव पड़ता है...

आपके सुखों में वृद्धि होगी

आपके सुखों में वृद्धि होगी

  • मेष- चन्द्रमा आपके सप्तम भाव में भ्रमण करेगा। सप्तम का चन्द्रमा आपके सुखों में वृद्धि करायेगा। मन की इच्छाओं की पूर्ति होगी। जरूरत से ज्यादा किसी पर विश्वास करने से मन को ठेस पहुंच सकती है।
  • वृष- कुछ महिलाओं को आज के दिन भौतिक वस्तुओं की प्राप्ति होगी। साज-सज्जा को लेकर परिवार में थोड़ी-बहुत कहासुनी हो सकती है, किन्तु पति आपको पूरा ख्याल रखेगें।
  • मिथुन-चन्द्रमा आपके पंचम भाव में गोचर करेगा। जो यह संकेत दे रहा है कि आप-अपनी बुद्धि के बल हर कार्य करने में सक्षम होगी। राय-मशविरा लेकर ही किसी विषय पर निर्णय लें।
  • मानसिक ऊर्जा में वृद्धि होगी

    मानसिक ऊर्जा में वृद्धि होगी

    • कर्क- इस राशि वालों के लिए चतुर्थ भाव का चन्द्रमा भौतिक सम्पदा में वृद्धि करायेगा। माता के सानिध्य से किये गये कार्यो में सफलता मिलगी। महिलाओं को कोई अच्छा उपहार भी मिल सकता है।
    • सिंह- तृतीय भाव का चन्द्रमा आपके साहस व पराक्रम में वृद्धि करायेगा। भाईयों से मधुर सम्बन्ध बनेंगे जिसका आपको लाभ मिलगा। समय के साथ हर कार्य निपटाने की कोशिश करें अन्यथा कुछ काम छूट सकते है।
    • कन्या- चन्द्रमा आपके द्वितीय भाव में भ्रमण करेगा। वाणी पर नियन्त्रण बनायें रखने की आवश्यकता है। परिवार में किसी से कहासुनी हो सकती है। आमदनी की अपेक्षा खर्चो में वृद्धि होगी।
    • तुला- आपके प्रथम भाव में चन्द्रमा गोचर करेगा। प्रथम भाव का चन्द्रमा मानसिक ऊर्जा में वृद्धि करायेगा। लाभेश होने के कारण कोई उपहार मिल सकता है। परिवार में सुखद माहौल बना रहेगा।
    • वृश्चिक-द्वादशेश चन्द्रमा आपके खर्चे में वृद्धि करायेगा। कुछ महिलाओं को नींद न आने से सम्बन्धित दिक्कत रह सकती है। नौकरी पेशा वाले लोगों को प्रमोशन मिलने की सम्भावना है।

      कार्य क्षेत्र में प्रगति होगी

      कार्य क्षेत्र में प्रगति होगी

      • धनु- चन्द्रमा आपके लाभ भाव में गोचर करेगा जिससे महिलाओं को मनचाही वस्तु की प्राप्ति हो सकती है। मित्रों से मिलन होगा एंव कुछ नई योजनाओं पर चर्चा हो सकती है।
      • मकर- दशम भाव का चन्द्रमा आपके कार्य क्षेत्र में प्रगति लायेगा। जॉब वाली महिलाओं के लिए विशेषकर शुभ रहेगा। कुछ लोगों के सोचे हुये कार्य पूर्ण न होने से मन दुः खी रह सकता है।
      • कुम्भ- नवम भाव का चन्द्रमा भाग्य में वृद्धि करायेगा। महिलाओं को अपने मन पसन्द पर घूमने का मौका मिल सकता है। समय का प्रबन्धन करने की जरूरत है अन्यथा कुछ जरूरी कार्य छूट सकते है।
      • मीन- अष्टम भाव का चन्द्रमा कुछ लोगों के जीवन में अचानक समस्यायें पैदा कर सकता है। महिलाओं का अपने जीवन साथी से तनाव हो सकता है। अपने खान-पान पर विशेष ध्यान दें अन्यथा रोग की चपेट में आ सकते है।

    Notifications
    Settings
    Clear Notifications
    Notifications
    Use the toggle to switch on notifications
    • Block for 8 hours
    • Block for 12 hours
    • Block for 24 hours
    • Don't block
    Gender
    Select your Gender
    • Male
    • Female
    • Others
    Age
    Select your Age Range
    • Under 18
    • 18 to 25
    • 26 to 35
    • 36 to 45
    • 45 to 55
    • 55+