Get Updates
Get notified of breaking news, exclusive insights, and must-see stories!

Griha Pravesh Muhurt in 2020: जानिए 2020 के गृहप्रवेश मुहूर्त

नई दिल्ली। हिंदू धर्म शास्त्रों में मुहूर्त का बड़ा महत्व बताया गया है। किसी भी शुभ कार्य से पहले मुहूर्त शुद्धि देखना आवश्यक है। गृह प्रवेश के लिए भी मुहूर्त देखने का विधान है, ताकि जिस घर में आप रहने जा रहे हैं, वह आपके लिए समस्त प्रकार से शुभ फलदायी हो। मुहूर्त चिंतामणी के अनुसार नूतन गृह प्रवेश के लिए उत्तराभाद्रपद, उत्तराफाल्गुनी, उत्तराषाढ़ा, रोहिणी, मृगशिरा, चित्रा, अनुराधा और रेवती नक्षत्र सर्वश्रेष्ठ होते हैं। इन तिथियों में सोमवार, बुधवार, गुरुवार, शुक्रवार और शनिवार हों तो और भी शुभ। द्वितीया, तृतीया, पंचमी, षष्ठी, सप्तमी, दशमी, एकादशी, द्वादशी और त्रयोदशी तिथियों में नए घर में प्रवेश करने से समस्त सुखों की प्राप्ति होती है।

शुभ मुहूर्त 29 जनवरी को होगा...

शुभ मुहूर्त 29 जनवरी को होगा...

नए वर्ष 2020 में किस माह में गृह प्रवेश के लिए कौन सा शुभ मुहूर्त होगा, आइए जानते हैं..

वर्ष 2020 में गृह प्रवेश का सबसे पहला शुभ मुहूर्त 29 जनवरी को होगा। 15 जनवरी तक धनु मलमास चलने के कारण मुहूर्त नहीं है, उसके बाद 29 जनवरी से मुहूर्त प्रारंभ होंगे। इसके बाद 14 मार्च से 13 अप्रैल 2020 तक मीन मलमास में गृह प्रवेश नहीं होंगे। 1 जून से 15 नवंबर 2020 तक देवशयनकाल चातुर्मास में नूतन गृह प्रवेश वर्जित माने गए हैं। 16 दिसंबर से धनु मलमास प्रारंभ होगा, जिसमें समस्त शुभ कार्य वर्जित होते हैं।

यह पढ़ें: जानिए साल 2020 का वार्षिक राशिफल

नूतन गृह प्रवेश, वास्तुशांति के मुहूर्त 2020

नूतन गृह प्रवेश, वास्तुशांति के मुहूर्त 2020

  • 29 जनवरी बुधवार, माघ शुक्ल 4-5, उत्तराभाद्रपद
  • 30 जनवरी गुरुवार, माघ शुक्ल 5, उत्तराभाद्रपद, अभिजीत में
  • 31 जनवरी शुक्रवार, माघ शुक्ल 6, रेवती
  • 5 फरवरी बुधवार, माघ शुक्ल 11, मृगशिरा
  • 14 फरवरी शुक्रवार, फाल्गुन कृष्ण 6, चित्रा
  • 26 फरवरी बुधवार, फाल्गुन शुक्ल 3, उत्तराभाद्रपद
  • 20 अप्रैल सोमवार, वैशाख कृष्ण 13, उत्तराभाद्रपद
शुभ कार्य से पहले मुहूर्त शुद्धि देखना आवश्यक है

शुभ कार्य से पहले मुहूर्त शुद्धि देखना आवश्यक है

  • 27 अप्रैल सोमवार, वैशाख शुक्ल 4, मृगशिरा
  • 4 मई सोमवार, वैशाख शुक्ल 11, उत्तरा फाल्गुनी
  • 8 मई शुक्रवार, ज्येष्ठ कृष्ण 1, अनुराधा
  • 18 मई सोमवार, ज्येष्ठ कृष्ण 11, उत्तराभाद्रपद
  • 25 नवंबर बुधवार, कार्तिक शुक्ल 11, उत्तराभाद्रपद-रेवती,
  • 30 नवंबर सोमवार, कार्तिक पूर्णिमा-प्रतिपदा, रोहिणी
  • 10 दिसंबर गुरुवार, मार्गशीर्ष कृष्ण 10-11, चित्रा

More From
Prev
Next
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+