Griha Pravesh Muhurat 2023: शुभ मुहूर्त में होगा प्रवेश तो बढ़ेगी सुख-समृद्धि
गृह प्रवेश का शुभ मुहूर्त (Griha Pravesh Muhurat) 2023: उत्तरायण सूर्य में ज्येष्ठ, माघ, फाल्गुन, वैशाख इन चार माह में गृह प्रवेश किया जा सकता है।

2023 Me Griha Pravesh Ka Shubh Muhurat Kab Hai: स्वयं का घर होना सौभाग्य की बात है। कई लोगों का पूरा जीवन किराये के मकान में बीत जाता है और उनका अपने घर का सपना स्वप्न ही रह जाता है। ऐसे में यदि आपने अपना घर ले लिया है या बनवा लिया है तो इसका शुभारंभ अर्थात् गृह प्रवेश भी शुभ मुहूर्त में होना चाहिए। गृह प्रवेश के समय वास्तु शांति पूजा के लिए शुद्ध मुहूर्त देखा जाता है। आपकी सुविधा के लिए वर्ष 2023 के गृह प्रवेश के शुद्ध मुहूर्त दिए जा रहे हैं। ये मुहूर्त सभी राशियों के अनुसार है। आप अपने नाम राशि के अनुसार स्थानीय पुरोहितों से मुहूर्त निकलवा सकते हैं।
गृह प्रवेश के नियम
उत्तरायण सूर्य में ज्येष्ठ, माघ, फाल्गुन, वैशाख इन चार माह में गृह प्रवेश किया जा सकता है। इसके अलावा मृदुसंज्ञक नक्षत्र मृगशिरा, रेवती, चित्रा, अनुराधा तथा धु्रवसंज्ञक तीनों उत्तरा, रोहिणी नक्षत्रों में गृह प्रवेश करना शुभ रहता है। इसके अलावा गृह स्वामी की राशि तथा जन्मलग्न से 3, 6, 10, 11 राशि के लग्न तथा स्थिर 2, 5, 8, 11 राशि के लग्नों में गृह प्रवेश करना उत्तम रहता है।
शुभ मुहूर्त
- 18 जनवरी बुधवार, माघ कृष्ण 11
- 27 जनवरी शुक्रवार, माघ शुक्ल 6
- 28 जनवरी शनिवार, माघ शुक्ल 7
- 1 फरवरी बुधवार, माघ शुक्ल 11
- 3 फरवरी शुक्रवार, माघ शुक्ल 13
- 5 फरवरी रविवार, माघ शुक्ल 15
- 10 फरवरी शुक्रवार, फाल्गुन कृष्ण 5
- 24 फरवरी शुक्रवार, फाल्गुन शुक्ल 5
- 17 मई बुधवार, ज्येष्ठ कृष्ण 13
- 25 मई गुरुवार, ज्येष्ठ शुक्ल 6
- 29 मई सोमवार, ज्येष्ठ शुक्ल 9
- 1 जून गुरुवार, ज्येष्ठ शुक्ल 12
- 23 नवंबर गुरुवार, कार्तिक शुक्ल 11
- 8 दिसंबर शुक्रवार, मार्गशीर्ष कृष्ण 11
जीर्ण गृह प्रवेश मुहूर्त
पुराने घर को तोड़कर नया बनाया हुआ, अग्नि जल वायु से नष्ट हुए तथा सरकार के द्वारा नष्ट होकर नए बनवाए हुए घर में मार्गशीर्ष, कार्तिक, श्रावण, वैशाख, ज्येष्ठ, माघ, फाल्गुन इन सात महीनों में शतभिषा, पुष्य, स्वाति, धनिष्ठा नक्षत्र में प्रवेश करना शुभ रहता है। इसमें गुरु-शुक्र का अस्त, बाल्य-वृद्धत्व, सिंह-मकर के बृहस्पति, लुप्त संवत्सर आदि दोषों का विचार करना आवश्यक नहीं है।
ये हैं मुहूर्त-
- 14 जुलाई शुक्रवार, प्रथम श्रावण कृष्ण 12
- 15 जुलाई शनिवार, प्रथम श्रावण कृष्ण 13
- 28 अगस्त सोमवार, द्वितीय श्रावण शुक्ल 12
- 11 नवंबर शनिवार, कार्तिक कृष्ण 13
- 18 नवंबर शनिवार, कार्तिक शुक्ल 5












Click it and Unblock the Notifications