Mithun (Gemini) Career Horoscope 2020: मिथुन को नहीं रहेगी अवसरों की कोई कमी

मिथुन राशि वालों के कॅरियर के लिहाज से साल 2020 बहुत अच्छा रहने वाला है। बिजनेस और नौकरी दोनों ही क्षेत्रों में आपके पास अवसरों की कोई कमी नहीं रहेगी और आप अपने समकक्षों से काफी आगे निकल जाएंगे। नौकरीपेशा लोगों को इस साल जबर्दस्त तरीके से प्रमोशन मिल सकता है। स्थानांतरण होगा लेकिन आपके लिए यह तरक्की के नए अवसर की तरह साबित होगा और आप जीत हासिल करते जाएंगे। यंग प्रोफेशनल्स जो अपना कॅरियर शुरू ही कर रहे हैं, वे इस साल एक अच्छे मुकाम तक खुद को ले जाने में कामयाब हो जाएंगे। जो लोग जॉब की तलाश में भटक रहे थे, साल 2020 में उनके पास जॉब की कोई कमी नहीं रह जाएगी। उनमें से बेस्ट का चुनाव आपको करना होगा।

Mithun (Gemini) Career Horoscope 2020: मिथुन को नहीं रहेगी अवसरों की कोई कमी

अब बात करते हैं बिजनेस की। इस राशि के जो लोग बिजनेस फील्ड से जुड़े हुए हैं। उन्हें अपने कार्य को आगे बढ़ाने के लिए उसमें इनोवेशन करने की जरूरत है। यानी वक्त और लोगों की मांग के अनुसार आपको बिजनेस में बदलाव करते हुए उसे आगे ले जाना है। सेवा क्षेत्र से जुड़े लोगों को अधिक मेहनत करने की जरूरत होगी। जून-जुलाई के माह में कॅरियर में बड़ा टर्निंग पॉइंट आएगा। इस राशि के जिन लोगों की कुंडली में बृहस्पति जन्म से वक्री हो, उन्हें सावधान रहने की जरूरत है। बिजनेस में बड़ा लॉस होने की वजह से काम बंद करना पड़ सकता है। लेकिन आपको हिम्मत नहीं हारना है। जल्द ही नया रास्ता खुलने वाला है। अगस्त से अक्टूबर के बीच आप खुद को पुनः स्थापित करने में कामयाब होंगे। सेटल होने के लिए कर्ज की आवश्यकता होगी, लेकिन वह भी एक-दो साल में आप चुका देंगे।

अच्छे रिश्तेदार से मार्गदर्शन प्राप्त होगा

इस साल आपको किसी वरिष्ठ सलाहकार, करीबी दोस्त या एक अच्छे रिश्तेदार से मार्गदर्शन प्राप्त होगा और यह आपके लिए बहुत महत्वपूर्ण हो सकता है। इस समय आप अपनी भविष्य की योजनाओं पर भी ध्यान दे सकते हैं। वर्ष के अंत में राशि स्वामी बुध आप पर मेहरबान रहेंगे और साल में जो भी आपने खोया है उसे पुनः हासिल करने में आपकी मदद करेंगे।

यह पढ़ें: जानिए शनि क्या दे रहा है साल 2020 में

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+