राशि के अनुसार जानिए कैसी है आपकी फूड हैबिट

नई दिल्ली। वैदिक ज्योतिष में प्रत्येक राशि की अपनी एक अलग प्रकृति और गुणधर्म होता है। हर राशि वाले जातक के रहन-सहन, खानपान की आदतें सब अलग होती है। राशि के अनुसार आप भी जान सकते हैं अपनी और दूसरी राशि वालों की फूड हैबिट।

इन राशियों को पसंद है बहुत तीखा

इन राशियों को पसंद है बहुत तीखा

  • मेष: मेष राशि के जातक राशि स्वामी मंगल के स्वभाव के अनुसार बहुत तीखा, मिर्च-मसाले युक्त भोजन पसंद करते हैं। ये बाहरी खानपान की बजाय पारंपरिक भोजन करना ज्यादा पसंद करते हैं। इस राशि वालों को यह सलाह भी दी जाती है कि आप ज्यादा फास्ट फूड और जंक फूड ना खाएं आपकी सेहत के लिए ये सब ठीक नहीं हैं।
  • वृषभ: इस राशि के लोग खाना बनाने के भी शौकीन होते हैं और खाने के भी। ये हर वो चीज खाना पसंद करते हैं जो ताजी और अच्छी क्वालिटी की हो। इस चक्कर में ये कई बार ऐसी चीजें भी खा लेते हैं जो इनके पेट के लिए ठीक नहीं होती है। सेब, आडू जैसे फलों के अलावा वृषभ राशि के लोग मीठा खाना भी बहुत पसंद करते हैं।
  • मिथुन: मिथुन राशि के जातक स्वादिष्ट और हल्का-फुल्का भोजन करना ज्यादा पसंद करते हैं। पारंपरिक भोजन जो इनके परिवार में बनता आ रहा है इन्हें ज्यादा पसंद रहता है। मिथुन राशि के जातक वाइन के शौकीन होते हैं। यदि वाइन ना पीएं तो चार-कॉफी बहुत अधिक पीते हैं। इस राशि के लोग फलों के भी शौकीन होते हैं।
  • कर्क: कर्क राशि के लोग खाने के बेहद शौकीन होते हैं, लेकिन उतना ही इनका पेट भी अक्सर खराब रहता है। इसलिए इन्हें सलाह दी जाती है कि अधिक तेज-मिर्च मसाला युक्त भोजन कम ही खाएं। ये चॉकलेट और मिठाई के शौकीन होते हैं। इन्हें अपने हर दिन के भोजन में कुछ मीठा अवश्य चाहिए
पीले रंग के भोजन से जल्दी आकर्षित होते हैं ये

पीले रंग के भोजन से जल्दी आकर्षित होते हैं ये

  • सिंह: इस राशि के लोग पीले रंग के भोजन से जल्दी आकर्षित होते हैं। इन्हें पीले फल भी बहुत पसंद होते हैं। इन्हें अच्छी तरह पका हुआ भोजन करना बहुत पसंद होता है। सिंह राशि के लोगों को घर की बजाय बाहर खाना ज्यादा अच्छा लगता है। ये अक्सर ईटिंग आउट के लिए बाहर जाने का मौका तलाशते रहते हैं।
  • कन्या: कन्या राशि के लोग अपने भोजन में बहुत चूजी होते हैं। ये चुनिंदा चीजें ही खाना पसंद करते हैं। इनकी लिस्ट में वो चीजें टॉप पर होती हैं जो मीठी हो। अधिक मिर्च-मसाले वाला भोजन पसंद नहीं करते हैं। चावल और चावल से बनी चीजें पसंद करते हैं। इन्हें जूस, आइसक्रीम, सॉफ्ट ड्रिंक पसंद होता है।
  • तुला: तुला राशि के लोग भी किसी बेहतरीन रेस्टोरेंट में खाना ज्यादा पसंद करते हैं। घर पर ये अच्छे से सजाकर परोसी गई डिशेज खाना पसंद करते हैं। इस राशि के लोगों को अनार और चैरी अधिक मात्रा में खाना चाहिए, इससे उन्हें तरोताजा रहने में मदद मिलेगी।
  • वृश्चिक: इस राशि के लोग गर्मागर्म और चटपटा खाना पसंद करते हैं। इन्हें चाट-पकौड़ी बहुत ललचाती है। कई बार इतना अधिक खा लेते हैं कि इनका पेट खराब हो जाता है। इस राशि के लोगों को जूस पीना अच्छा लगता है। इनके घर के फ्रिज में ताजे फलों का ज्यूस भरा ही रहता है।
  • मकर राशि के लोग खाने को पूरा सम्मान देते हैं...

    मकर राशि के लोग खाने को पूरा सम्मान देते हैं...

    • धनु: धनु राशि के जातक फल बहुत पसंद करते हैं। अपने भोजन में ये सब्जियों को प्राथमिकता देते हैं। इन्हें बासी खाना बिलकुल पसंद नहीं है। इनकी एक अच्छी आदत यह होती है कि ये अकेले के बजाय परिवार के साथ बैठकर खाना पसंद करते हैं।
    • मकर: मकर राशि के लोग खाने को पूरा सम्मान देते हैं और उसे पूरा फिनिश करते हैं। इन्हें प्लेट में खाना जूठा छोड़ना पसंद नहीं होता है। इनके खाने की कोई मात्रा सीमित नहीं होती है। कभी ज्यादा तो कभी कम खाते हैं। जरूरत के अनुसार खाते हैं और हर तरह का चटपटा, तला हुआ और पारंपरिक भोजन करना पसंद करते हैं।
    • कुंभ: इस राशि के लोग आमतौर पर शाकाहारी होते हैं। इन्हें वो खाना बिलकुल पसंद नहीं जो किसी जानवर को मारकर बनाया गया हो। इन्हें दूध और दूध से बनी चीजें पसंद होती है। तली हुई चीजें भी बड़े शौक से खाते हैं।
    • मीन: मीन राशि के जातक भी शाकाहारी भोजन करना ज्यादा पसंद करते हैं। ये अपने भोजन में तरल पदार्थों की मात्रा ज्यादा रखते हैं। इनमें दाल, सब्जियां, ज्यूस आदि ज्यादा मात्रा में होता है। इस राशि के अनेक जातक मांसाहार भी बड़े चाव से खाते हैं।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+