Dhanteras 2018: जानिए धनतेरस की पूजा और मुहूर्त का समय
लखनऊ। दिवाली पांच दिनों का त्योहार है, जिसकी शुरूआत 'धनतेरस' से होती है। इस बार ये त्योहार धनतेरस 5 नवंबर 2018 दिन सोमवार को मनाया जाएगा। इस दिन लोग घरों के लिए बर्तन और सोना-चांदी खरीदते हैं। धनतेरस के दिन कुबेर के अलावा देवता यम की भी पूजा का भी करते हैं। धनतेरस के दिन यम की पूजा के विषय में मान्यता है कि इनकी पूजा से घर में असमय मौत का भय नहीं रहता है।

धनतेरस 2018 का मुहूर्त
धनतेरस पूजा मुहूर्त- शाम 6.05 बजे से 8.01 बजे
अवधि- 1 घंटा 55 मिनट
प्रदोष काल- 5.29 PM से 8.07 PM
वृषभ काल- 6:05 PM से 8:01 PM
त्रयोदशी तिथि आरंभ- 5 नवंबर, 01:24 AM
त्रयोदशी तिथि खत्म- 5 नवंबर, 11.46 PM

'धनवंतरि' की भी पूजा
'धनतेरस' सुख, धन और समृद्धि का त्योहार माना जाता है। इस दिन 'धनवंतरि' की भी पूजा की जाती है। 'धनवंतरि' चिकित्सा के देवता भी हैं इसलिए उनसे अच्छे स्वास्थ्य की भी कामना की जाती है।

चांदी खरीदना
शुभ धनतेरस के दिन लोग घरेलू बर्तन खरीदते हैं, वैसे इस दिन चांदी खरीदना शुभ माना जाता है क्योंकि चांदी चंद्रमा का प्रतीक माना जाता है और चन्द्रमा शीतलता का मानक है, इसलिए चांदी खरीदने से मन में संतोष रूपी धन का वास होता है क्योंकि जिसके पास संतोष है वो ही सही मायने में स्वस्थ, सुखी और धनवान है।












Click it and Unblock the Notifications