Mantra: राशि अनुसार करें मंत्र का जाप, हो जाएंगे मालामाल
नई दिल्ली,26 अप्रैल। ज्योतिष में कुल 12 राशियां बताई गई हैं और हर राशि का अपना महत्व है। अगर लोग रोज अपनी राशि के अनुसार मंत्र का जाप करें तो उनकी हर परेशानी का अंत हो जाएगा और उन्हें सुख-शांति की प्राप्ति होगी। उन्हें तरक्की नसीब होगी और उनकी हिम्मत में इजाफा होगा आप मालामाल हो जाएंगे और आपकी हर मनोकामना भी पूरी होगी इसलिए यहां हम आपको बताते हैं राशियों के हिसाब से मंत्रों का जाप। आप इसे करके देखें, प्रभाव कुछ ही दिनों में नजर आएगा।

राशि अनुसार करें मंत्र का जाप
- मेष राशि - 'ऊँ हनुमते नम:' का जाप करना चाहिए।
- वृषभ राशि - 'देहि सौभाग्यं आरोग्यं देहि में परमं सुखम्'। रूपं देहि जयं देहि यशो देहि द्विषो जहि॥ का जाप करना चाहिए।
- मिथुन राशि - 'ऊँ गं गणपतये नम:' मंत्र का जाप करना चाहिए।
- कर्क राशि - 'ऊँ नम: शिवाय' मंत्र का जाप करना चाहिए।
- सिंह राशि - 'ऊँ सूर्याय नम:' मंत्र का जाप करना चाहिए।
- कन्या राशि - 'श्री गणेशाय नम:' मंत्र का जाप करना चाहिए।
- तुला राशि -ऊँ महालक्ष्म्यै नमः' मंत्र का जाप करना चाहिए।
- वृश्चिक राशि - 'ऊँ रामदूताय नम:' मंत्र का जाप करना चाहिए।
- धनु राशि - 'ऊँ नमो भगवते वासुदेवाय' मंत्र का जाप करना चाहिए।
- मकर राशि - 'ऊँ शं शनैश्चराय नम:' मंत्र का जाप करना चाहिए।
- कुंभ राशि - 'ऊँ हनुमंते नम: मंत्र का जाप करना चाहिए।
- मीन राशि - 'ऊँ नमो नारायण' का जाप करना चाहिए।












Click it and Unblock the Notifications