Chandra Grahan 2023: वैशाख पूर्णिमा पर उपछाया चंद्र ग्रहण, 5 राशियों की खुलेगी किस्मत
Chandra Grahan 2023 Effects: ग्रहण के दौरान भगवान शिव का पूजन करें। आगामी तीन माह तक नित्य शिवलिंग पर जल अर्पित करें।

Chandra Grahan 2023: वैशाख पूर्णिमा, बुद्ध पूर्णिमा पर 5 मई 2023 को इस बार चंद्र ग्रहण लग रहा है। वृश्चिक लग्न, तुला राशि में लगने जा रहे इस चंद्रग्रहण के कारण पांच राशियों की किस्मत खुलने वाली है। साथ ही जिन लोगों का जन्म स्वाति नक्षत्र, वृश्चिक राशि लग्न, तुला राशि लग्न में हुआ है उनके लिए कष्टप्रद स्थितियां बन सकती हैं।
भारत में दिखाई नहीं देगा ग्रहण
5 मई को लग रहा यह चंद्र ग्रहण उपछाया या माद्य ग्रहण है जो भारत में दिखाई नहीं देगा। भारत में दिखाई नहीं देने के कारण ज्योतिषीय मान्यताओं में इसे ग्रहण की श्रेणी में नहीं रखा है। इसलिए इसके लिए सूतक, स्नान-दान आदि धार्मिक नियमों का पालन करने की आवश्यकता नहीं रहेगी।
कहां दिखाई देगा
यह माद्य चंद्र ग्रहण एशिया के कई देशों, आस्ट्रेलिया, अफ्रीका और यूरोप के अधिकांश हिस्सों में देखा जा सकेगा। किंतु भारत में दिखाई नहीं देगा। भारतीय समयानुसार यह ग्रहण 5 मई को रात्रि में 8 बजकर 46 मिनट पर प्रारंभ होकर रात्रि 1 बजे तक चलेगा। इसकी कुल अवधि 4 घंटे 14 मिनट रहेगी।
5 मई चंद्र ग्रहण
- स्पर्श : रात्रि 8:46 बजे से
- मोक्ष : रात्रि 1 बजे तक
- अवधि : 4 घंटे 14 मिनट
चंद्र ग्रहण का राशियों पर प्रभाव
चंद्र ग्रहण रात्रि 8:46 बजे प्रारंभ होगा। इसके अनुसार यह वृश्चिक लग्न, तुला राशि और स्वाति नक्षत्र में लग रहा है। ग्रहण के प्रारंभ होने के समय छठे भाव में मेष राशि में बृहस्पति, राहु, सूर्य, बुध की युति से चतुर्ग्रही योग बन रहा है। रोग भाव में युति होने से यह ग्रहण रोगों में वृद्धि करने वाला रहेगा। अनेक संक्रामक रोग पैर पसार सकते हैं। नए रोग उभर सकते हैं।
- शुभ : मिथुन, सिंह, मकर, कुंभ, मीन
- मध्यम : वृषभ, कर्क, कन्या, धनु
- अशुभ : मेष, तुला, वृश्चिक
राशियों पर प्रभाव
- मेष : मेष के लिए यह ग्रहण सप्तम में लग रहा है। दांपत्य जीवन में कष्ट, धन हानि, दुर्घटना की आशंका।
- वृषभ : रोग में वृद्धि, शत्रु परास्त होंगे, धन का आगमन होगा, पारिवारिक विवाद हो सकता है।
- मिथुन : धन वृद्धि, शारीरिक आरोग्यता, भौतिक सुखों में वृद्धि, संकट से मुक्ति, पारिवारिक सौख्यता।
- कर्क : सुखों की प्राप्ति, धन का आगमन, शारीरिक कष्ट, माता के लिए ग्रहण कष्टप्रद रहेगा।
- सिंह : संपत्ति-वाहन सुख, परिवार में संतुलन, भाई-बहनों से सहयोग, धन का आगमन होगा। स्वस्थ रहेंगे।
- कन्या : शारीरिक सुख, धन लाभ, संपत्ति प्राप्ति, परिवार में सामंजस्य, सुखद यात्राएं होने के योग बनेंगे।
- तुला : कष्ट प्रद स्थितियां बनेंगी, धन हानि, शारीरिक हानि, स्वजन से मतभेद, पारिवारिक विवाद।
- वृश्चिक : वाहन दुर्घटना की स्थिति, संकटपूर्ण स्थितियां बनेंगी, धन का अपव्यव, शारीरिक रोग।
- धनु : सम्मान प्राप्ति, परिवार में मांगलिक प्रसंग, आय से अधिक धन का व्यय, सुखद यात्राएं होंगी।
- मकर : सुखों की प्राप्ति, धन लाभ, नौकरी में उन्नति, नए कारोबार खुलेंगे, शारीरिक स्वस्थता आएगी।
- कुंभ : भाग्योदय, धन-सुख प्राप्ति, वाहन सुख, रोग मुक्ति, नौकरी में उन्नति, वैवाहिक जीवन सुखद।
- मीन : संपत्ति में वृद्धि, धन लाभ, वाहन सुख, पारिवारिक सौख्यता, नौकरी की प्राप्ति, नए सुख मिलेंगे।
क्या करें
जिन लोगों के लिए ग्रहण अशुभ या मध्यम फलदायी है वे ग्रहणकाल में अपने इष्ट देव का ध्यान करें। उनके मंत्रों का जाप करें।












Click it and Unblock the Notifications