Chandra Grahan 2022 Timing: आपके शहर में कितने बजे दिखेगा 'चंद्र ग्रहण'?
Chandra Grahan 2022 in India Date and Time: साल 2022 का अंतिम चंद्र ग्रहण है। जैसे ही चांद पृथ्वी की छाया के सबसे अंधेरे हिस्से में एंट्री करेगा, उसका रंग लाल हो जाएगा। जिसे Blood Moon नाम दिया गया है। वैसे तो चंद्र ग्रहण एक खगोलीय घटना है लेकिन वैदिक धर्म में इस ग्रहण को लेकर काफी बातें कहीं गई हैं और इस वजह से ग्रहण के दौरान बहुत सारी बातों का ख्याल रखना जरूरी है। आपको बता दें कि इस बार ये ग्रहण मेष राशि और भरणी नक्षत्र में लग रहा है।

भारतीय समयानुसार चंद्र ग्रहण 8 नवंबर को शाम करीब 5 बजकर 32 मिनट से शुरू होगा और शाम 7 बजकर 27 मिनट तक रहेगा। ये ग्रहण एशियाई द्वीपों, दक्षिण/ पूर्वी यूरोप, ऑस्ट्रेलिया, उत्तरी व दक्षिण अमेरिका, पेसिफिक अटलांटिक और हिंद महासागर में दिखाई दे सकता है।
Recommended Video

आइए विस्तार से जानते हैं कि भारत के किन हिस्सों में ये ग्रहण कितनी अवधि के लिए दिखाई देगा
- दिल्ली : राजधानी में आंशिक चंद्र ग्रहण दिखाई देगा। ये शाम 05:28 बजे से शुरू होकर 07:26 बजे तक रहेगा।
- कोलकाता: पश्चिम बंगाल की राजधानी कोलकाता में ये चंद्र ग्रहण शाम 04:55 बजे से शुरू होगा, यहां के लोग पूर्ण चंद्रग्रहण देख पाएंगे, ये शाम को 07:26 बजे समाप्त होगा।
- मुंबई: देश की आर्थिक राजधानी मुंबई में आंशिक चंद्र ग्रहण देखने को मिलेगा जो कि मुंबई में शाम 06:04 बजे से शुरू होकर शाम 07:26 बजे खत्म होगा।
- बेंगलुरु: आईटीसिटी बेंगलुरु में आंशिक चंद्र ग्रहण देखने को मिलेगा, जो कि शाम 05:49 बजे से शुरू होकर 07:26 बजे समाप्त होगा।
- नोएडा: दिल्ली से सटे नोएडा में भी आंशिक चंद्र ग्रहण देखने को मिलेगा, जो कि शाम 05:30 बजे से शुरू होगा और इसका समापन शाम 07:26 बजे होगा।

- गुरुग्राम: हरियाणा के गुरुग्राम में भी आंशिक चंद्र ग्रहण देखने को मिलेगा, जो कि शाम करीब 05:33 बजे से शुरू होगा।
- चंडीगढ़: पंजाब-हरियाणा की राजधानी में आंशिक चंद्र ग्रहण देखने को मिलेगा जो कि शाम 05:30 बजे अपने सबसे चमकीले रंग में दिखाई देगा।
- हैदराबाद: तेलंगाना की राजधानी में चंद्र ग्रहण हैदराबाद में शाम 05:43 बजे देखा जा सकता है। यहां भी ये आंशिक रूप से नजर आएगा।
- चेन्नई: तमिलनाडु की राजधानी में ग्रहण आंशिक ही होगा, जो कि शाम 05:42 बजे से प्रारंभ होकर 07:26 बजे समाप्त होगा।
- श्रीनगर: यहां भी आंशिक ग्रहण ही देखने को मिलेगा, जो कि शाम 05:31 बजे से प्रारंभ होकर शाम 07:26 बजे समाप्त होगा।
वैसे विज्ञान के हिसाब से जब चंद्रमा और सूर्य के बीच पृथ्वी आ जाती है तो चंद्र ग्रहण लगता है। ये तीनों के सीध में होते हैं इसलिए चांद की रोशनी पृथ्वी तक नहीं पहुंचती है और अंधेरा हो जाता है। चंद्र ग्रहण हमेशा पूर्णिमा को ही लगता है।












Click it and Unblock the Notifications