Makar (Capricorn) Career Horoscope 2021: करियर में छुएंगे नई ऊंचाइयां

Makar (Capricorn) Career Horoscope 2021: मकर राशि के लोगों के करियर के लिहाज से साल 2021 बेहद महत्वपूर्ण है और चारों तरफ से लाभ ही लाभ होता दिखाई दे रहा है। वर्ष प्रवेश कुंडली में लग्न में ही शनि और बृहस्पति की उपस्थिति आपको प्रत्येक क्षेत्र में सफलता दिलाएगी। चाहें आप नौकरी में हैं या बिजनेस में अपनी कार्यकुशलता के दम पर करियर चमकाने में कामयाब होंगे। इस दौरान यदि कोई परेशानी आई भी तो उसे बौद्धिकता से दूर कर लेंगे।

अप्रैल से जुलाई के समय में आप कार्य में परिवर्तन करने का विचार करेंगे और अच्छी बात यह है किइसमें आपको राहत और लाभ प्राप्त होगा। यह बदलाव आपके लिए बेहतर रहेगा। आप किसी ऐसे शहर में जाकर नौकरी या बिजनेस करना चाहेंगे जिससे आपका पूर्व में जुड़ाव रहा हो, चाहे वह आपका जन्म शहर हो या वहां आप पहले कभी रहे हों। इस दौरान अपने पैतृक व्यवसाय को आगे बढ़ाएंगे। जुलाई के बाद से अक्टूबर तक का पूरा समय कड़ी मेहनत का रहगा। इस दौरान शनि-बृहस्पति के वक्री होने के कारण चलते काम अचानक रूक सकते हैं। प्रोजेक्ट अटक सकते हैं। नौकरी में तरक्की के चांस होल्ड पर चले जाएंगे लेकिन आपको ध्यान रखना है किइस दौरान भी आत्मविश्वास बनाए रखें और मेहनत में कोई कसर न छोड़ें। इस समय में की गई मेहनत आपको निश्चित रूप से भविष्य में प्रॉफिट देगी। इस समय में वे लोग विशेषरूप से सावधानी रखें जो प्रॉपर्टी के काम से जुड़े हुए हैं।

आपकी मेहनत का शुभ परिणाम मिलेगा

नवंबर और दिसंबर के महीने में बिजनेस में सफलता मिलने वाली है। आपकी मेहनत का शुभ परिणाम इसी दौरान मिलने वाला है। इस दौरान आपक कुशलता से अपने काम को आगे बढ़ा पाएंगे लेकिन ध्यान रखें पार्टनरशिप में काम कर रहे हैं तो पारदर्शिता बनाए रखनी जरूरी है। किसी भी प्रकार की गलत गतिविधियों से पैसा कमाना आपके अधीनस्थों की नजर में आपको गिरा सकती है।

वर्ष का उपाय : इस वर्ष शिव और हनुमानजी की आराधना लाभ देगी। साथ ही अपनी क्षमता के अनुसार गरीबों की सेवा करते रहें।

पढ़ें: वार्षिक राशिफल 2021

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+