मकर प्रेम राशिफल 2023 (Capricorn Love Horoscope): खोया हुआ प्रेम मिलेगा

जून-जुलाई के बीच रिश्ते में किसी तीसरे के कारण तनाव बढ़ सकता है। अगस्त के बाद का समय वैवाहिक कार्यो के लिए शुभ है।

Capricorn Love Horoscope

मकर राशि के जातकों के लिए वर्ष 2023 प्रेम और दांपत्य के मामले में मिलाजुला रहेगा। इस वर्ष आप अपना खोया हुआ प्रेम पुन: प्राप्त कर पाएंगे। दांपत्य जीवन में मधुरता बनी रहेगी लेकिन कुछ मामलों में टकराव की स्थिति भी बनेगी वह भी किसी बाहरी व्यक्ति की वजह से। वर्ष के प्रारंभ में प्रेम और दांपत्य जीवन पर अधिक ध्यान देने की जरूरत रहेगी क्योंकिमंगल वक्री अवस्था में होकर पंचम में स्थित रहेगा। इसके फलस्वरूप आपके क्रोध में वृद्धि होगी और वाणी की अशुद्धता संबंधों में टकराव पैदा करेगी। यदि आप पार्टनर को समझने का प्रयास नहीं करेंगे तो संबंध विच्छेद होते देर नहीं लगेगी।

रिश्तों में गर्माहट और आत्मीयता बढ़ेगी

कोई विवाद आए तो उसे प्यार और समझदारी से नियंत्रित करने का प्रयास करें। फरवरी से मई के बीच का समय प्रेम संबंधों को मजबूत करेगा। इस दौरान आपका खोया हुआ प्रेम लौट सकता है। जिन्हें आप प्रेम करते हैं उन्हें प्रेम प्रस्ताव देने की हिम्मत कर पाएंगे। रिश्तों में गर्माहट और आत्मीयता बढ़ेगी। जो पहले से प्रेम में हैं वे विवाह की ओर कदम बढ़ा सकते हैं। जून-जुलाई के बीच रिश्ते में किसी तीसरे के कारण तनाव बढ़ सकता है। अगस्त के बाद का समय वैवाहिक कार्यो के लिए शुभ है। अविवाहित हैं तो तो विवाह की बात सकती है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+