मकर प्रेम राशिफल 2022 (Capricorn Love Horoscope): पूरे साल बेहतरीन रहेगी लव लाइफ

नई दिल्ली, 20 दिसंबर। मकर राशि की लव लाइफ के लिए साल 2022 की शुरुआत शुभ समाचार से होने वाली है। राशि में स्थित सूर्य, बुध आपको एक उच्च कोटि का प्रेमी बनाएंगे। आप पार्टनर की भावनाओं को समझेंगे जिसके कारण पार्टनर भी आपकी ओर पूरी तल्लीनता से ध्यान देगा। मार्च तक का संपूर्ण समय प्रेम पाने की लालसा और उसकी इच्छा में बीतेगा। अप्रैल माह से आपको एक परफेक्ट पार्टनर मिल सकता है जो आपकी हर तरह से केयर और प्रेम करेगा। इस राशि के अनेक जातक इस वर्ष विवाह बंधन में भी बंध सकते हैं। मई से जून के बीच पंचम भाव में शुभ ग्रह बुध की उपस्थिति लव लाइफ के लिए अच्छी साबित होगी।

Love Horoscope: मकर की पूरे साल बेहतरीन रहेगी लव लाइफ

इस समय में आपको एक से अधिक प्रेम प्रस्ताव मिल सकते हैं। उनमें से आपको अपने लिए परफेक्ट का चयन करना है। मई से जुलाई के बीच यदि आप अपने पार्टनर को विवाह का प्रस्ताव देंगे तो आपको उत्तर हां में मिलने के पूरे चांस रहेंगे। शुभ ग्रहों के गोचर से गुजरने के कारण इस वर्ष आप कपल्स में पूर्ण प्रेम और समर्पण की भावना रहेगी। एक-दूसरे की भावना को पूरी तरह समझेंगे और साथ निभाने वाली भावना प्रबल रहेगी। जिन लोगों का प्रेम उनसे किसी कारण से दूर हो गया है वो भी पुन: लौट आएगा। विवाह के मामले में भी परिवार वालों की सहमति मिल सकती है। इससे मन प्रसन्न रहेगा।

यहां पढ़ें: वार्षिक राशिफल 2022

उपाय : एक्वामरीन पहनने से लव लाइफ को बल मिलेगा।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+