कर्क प्रेम राशिफल 2022 (Cancer Love Horoscope): रिश्ते को समय देना जरूरी
नई दिल्ली , 20 दिसंबर। कर्क राशि के जातकों को इस वर्ष अपनी लव लाइफ के बारे में कुछ सावधानियां रखनी होंगी। सबसे बड़ी बात तो यह किआपको अपने पार्टनर को समय देना होगा चाहे वह आपका प्रेमी-प्रेमिका हो या जीवनसाथी। वक्त नहीं देंगे तो रिश्ते में दूरी बनते देर नहीं लगेगी। दूसरी बात यह किइस कारण से आप दोनों के बीच कोई तीसरा आ सकता है जो आपके हिस्से का प्रेम चुरा ले जाएगा। यह बात पूरे वर्ष के लिए लागू रहेगी। यदि वक्त देंगे तो परिस्थितियां दूसरी ही होंगी।

मार्च से जून के बीच आपके जीवन में किसी का प्रवेश होगा जो आपको लंबे समय तक साथ निभाएगा। इस बीच आपके बीच ऐसी बांडिंग बनेगी जो आपको जीवन के हर मोड़ पर मदद करेगी। जुलाई से सितंबर का समय भ्रम में बीतेगा। किसी अनजाने व्यक्ति के कारण आपके प्रेम संबंध में टकराव या दूरी बन सकती है इसलिए एक-दूसरे पर विश्वास रखना होगा ताकिकिसी के बहकावे में आकर अपने रिश्ते खराब न कर बैठें। अक्टूबर से दिसंबर का समय वैवाहिक रिश्ते के लिए बेहतर होगा।
यहां पढ़ें: वार्षिक राशिफल 2022
यदि आप किसी के साथ प्रेम में हैं तो उस रिश्ते को विवाह में बदलने का प्रयास करें, सफलता मिलेगी। इसी बीच उन लोगों को भी प्रेम मिल सकता है जिनके जीवन में अब तक कोई प्रेम नहीं आया है। बृहस्पति की शुभ स्थिति वर्ष के अंतिम माह में अनेक शुभ कार्य करवाएगी जिनमें प्रेम और दांपत्य भी शामिल होगा।
उपाय : मून स्टोन की माला या ब्रेसलेट पहनें। बड़े मून स्टोन का पेंडेंट भी गले में पहन सकते हैं।












Click it and Unblock the Notifications