Budhaditya Rajyoga: आज से अगले 5 दिनों तक रहेगा बुधादित्य राजयोग, जमकर होगी धनवर्षा
Budhaditya Rajyoga: सूर्य और बुध दोनों ऐसे शुभ ग्रह हैं जिनसे अनेक प्रकार के योग और राजयोग बनते हैं। जब सूर्य और बुध एक ही नक्षत्र में गोचर करते हैं तब एक बड़ा राजयोग बनता है। यह बुधादित्य राजयोग 28 मई से 1 जून तक बन रहा है। पांच दिन बनने वाला यह योग अत्यंत शुभ है और इसमें धन बरसाने वाली स्थिति बन सकती है।

कैसे बनता है बुधादित्य राजयोग? (Budhaditya Rajyoga)
सूर्य ने 25 मई को चंद्र के नक्षत्र रोहिणी में प्रवेश किया है और बुध 28 मई को रोहिणी नक्षत्र में प्रवेश कर रहा है। इस प्रकार ये दोनों ग्रह चंद्र के नक्षत्र रोहिणी में एक साथ आ रहे हैं। इनका एक साथ आना ही राजयोग का निर्माण करता है। बुध 1 जून तक इसी नक्षत्र में रहेगा।
इसलिए यह बुधादित्य राजयोग केवल पांच दिन के लिए बन रहा है। इन पांच दिनों में बड़े काम संपन्न होंगे और किस्मत चमक उठेगी।
बुधादित्य राजयोग का प्रभाव? (Budhaditya Rajyoga)
बुधादित्य राजयोग का सकारात्मक प्रभाव सभी राशि के लोगों को मिलता है लेकिन यह उनके लिए अधिक शुभ होगा जिनके जन्मांग चक्र में सूर्य-बुध एक साथ हों या ये दोनों ग्रह एक ही नक्षत्र में हों। ऐसे लोगों के भाग्य के दरवाजे खुलने वाले हैं। इन पांच दिनों में उनके वो सारे काम हो जाएंगे जिनके लिए वे लंबे समय से प्रयासरत हैं। धन, वैभव, सम्मान, सुख, संपत्ति प्राप्त होगी। अन्य राशि के लोगों को जन्म कुंडली में सूर्य और बुध की स्थिति के अनुसार इसका फल मिलेगा।
बड़ा लाभ कैसे पाएं (Budhaditya Rajyoga)
बुधादित्य राजयोग एक दुर्लभ योग है, यह लंबे समय बाद ही बनता है, ऐसे में इस योग से धन लाभ सहित अनेक बड़े लाभ पाने के उपाय अवश्य करने चाहिए। इस योग में सूर्य और बुध यंत्र की स्थापना अपने घर में करना चाहिए। इस योग के बनते ही सिंदूरी रंग के गणेशजी की मूर्ति अपने घर में रखें और उसका पूजन प्रारंभ कर दें। इन पांच दिनों में गणेशजी की अच्छे से सेवा पूजा करें, धन लाभ होगा। इसके अलावा पन्ना और माणिक्य पहनने से भी बड़े लाभ मिलते हैं। इन दोनों रत्नों को सोने की अंगूठी में एक साथ बनवाकर भी पहना जा सकता है। इस योग में पहनेंगे तो स्थायी लाभ मिलेगा।












Click it and Unblock the Notifications