Buddha Ka Gochar: बुध का सिंह में गोचर, इन राशियों पर जमकर होगी धनवर्षा

Buddha Ka Gochar: व्यापार, व्यवसाय, शिक्षा का प्रतिनिधि ग्रह बुध जब-जब सूर्य की राशि सिंह में गोचर करता है यह समय कारोबारियों के साथ नौकरीपेशा लोगों के लिए भी महत्वपूर्ण होता है क्योंकि बुध जहां व्यापार का ग्रह है तो सूर्य सरकारी नौकरी, प्रतिष्ठा सम्मान आदि दिलाने वाला ग्रह है।

19 जुलाई 2024 को रात्रि 8 बजकर 42 मिनट से बुध का गोचर सिंह राशि में होने जा रहा है। यह सभी राशि के जातकों के लिए श्रेष्ठ समय रहने वाला है।

Buddha Ka Gochar

यदि आप अपने व्यापार-व्यवसाय को विस्तार देना चाहते हैं या नया कारोबार प्रारंभ करना चाहते हैं तो यह लगभग 25 दिन का समय आपके लिए अत्यंत श्रेष्ठ रहने वाला है। जो लोग नौकरी की तलाश में हैं उनके लिए भी अच्छी संभावनाएं सामने आ रही हैं। जो लोग नौकरी बदलना चाहते हैं या प्रमोशन की राह देख रहे हैं उनके लिए भी यह समय आगे बढ़ने का है।

राशियों पर असर

बुध के सिंह राशि में जाने से बुध की राशियों मिथुन-कन्या और सूर्य की राशि सिंह के लिए यह समय सर्वश्रेष्ठ रहने वाला है। यह समय अपने शुभ संकल्पों को साकार करने का रहेगा। जो व्यापारिक काम आप अब तक टालते आए हैं या जो प्रयास करने के बाद भी पूरे नहीं हो पा रहे थे उनमें अब गति आएगी। युवाओं को स्टार्टअप में सफलता मिलेगी। साझेदारी में शुरू किए गए कार्यों में भी शीघ्र सफलता मिलने वाली है। यह समय विद्यार्थियों के लिए भी बेहतर रहने वाला है। प्रतियोगी परीक्षाओं में सफलता मिलने वाली है।

अन्य राशियों के लिए

बुध और सूर्य की राशियों को छोड़कर अन्य सभी राशियों के लिए बुध का सिंह में गोचर उनकी कुंडली में बुध की स्थिति के अनुसार तय होगा। जिन लोगों की कुंडली में बुध बलवान, शुभ ग्रहों के साथ होगा उनके लिए यह गोचर अत्यंत सफलता देने वाला रहेगा। जिन लोगों की कुंडली में बुध पाप ग्रहों राहु, केतु, शनि, मंगल के साथ होगा उन्हें कुछ मामलों में विपरीत परिस्थितियों का सामना करना पड़ सकता है।

बुध की मजबूती का उपाय

बुध को मजबूत करने के लिए बुध यंत्र घर में स्थापित करें। हर दिन गणेशजी को दूर्वा अर्पित करें। बुध के मंत्र ऊं बुं बुधाय नम: की एक माला जाप करें।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+