Buddha Ka Gochar 2023: बुध का गोचर आज, जानिए क्या होगा प्रभाव?

त्रिग्रही युति 15 मार्च को सूर्य के मीन राशि में चले जाने से समाप्त होगी और साथ ही द्वंद्व योग भी समाप्त होगा। बुध भी 16 मार्च को कुंभ से मीन राशि में चला जाएगा।

Buddha Ka Gochar 2023:

Buddha Ka Gochar 2023: बुध आज सायं 4 बजकर 47 मिनट पर कुंभ राशि में प्रवेश करेगा। कुंभ राशि में पहले से सूर्य और शनि उपस्थिति है। इस प्रकार बुध के भी कुंभ राशि में जाने से त्रिग्रही युति होगी। साथ ही सूर्य के साथ युति करने से कुंभ में बुधादित्य योग भी बनेगा। यह युति सभी राशि के जातकों के लिए उत्तम रहेगी। सूर्य-शनि के कारण कुंभ में जो द्वंद्व योग बना हुआ था, बुध के जाने से राहत मिलेगी। यह त्रिग्रही युति 15 मार्च को सूर्य के मीन राशि में चले जाने से समाप्त होगी और साथ ही द्वंद्व योग भी समाप्त होगा। बुध भी 16 मार्च को कुंभ से मीन राशि में चला जाएगा। बुध 1 मार्च को रात्रि 9.23 बजे पूर्व दिशा में अस्त भी हो जाएगा।

ऐसे होगा गोचर

  • बुध कुंभ में 27 फरवरी सायं 4.47 पर
  • बुध पूर्व दिशा में अस्त 1 मार्च रात्रि 9.23 पर
  • बुध मीन में 16 मार्च प्रात: 10.48 पर
  • सूर्य मीन में 15 मार्च प्रात: 6.34 पर

त्रिग्रही युति का असर

कुंभ राशि में सूर्य, शनि और बुध का संयोग त्रिग्रही युति बना रहा है। सूर्य और शनि आपस में शत्रु हैं। इस कारण कुंभ में अभी तक द्वंद्व योग बना हुआ था किंतु बुध के इस राशि में प्रवेश कर जाने से द्वंद्व योग का दुष्प्रभाव कम होगा। विभिन्न राशियों पर संकट कम होगा। पारिवारिक विवाद कम होंगे। संपत्ति को लेकर झगड़े कम होंगे।

राशियों पर प्रभाव

  • मेष : एकादश में त्रिग्रही युति होने से धन लाभ होगा। खर्च मेंे कमी आएगी। शिक्षा, संतान के कार्यो में सफलता।
  • वृषभ : दशम में बुध आने से आजीविका का संकट दूर होगा। पारिवारिक सौख्यता आएगी। शारीरिक कष्ट कम होंगे।
  • मिथुन : भाग्य को बल मिलेगा। सही निर्णय ले पाएंगे। शिक्षा के क्षेत्र में सफलता, धन लाभ, सम्मान की प्राप्ति होगी।
  • कर्क : शारीरिक कष्ट, दुर्घटना की आशंका, पारिवारिक विवाद की आशंका, धन संकट कुछ कम होगा।
  • सिंह : दांपत्य और प्रेम में सफलता, मानसिक शांति, साझेदारी के कार्यो में लाभ, सामाजिक सम्मान मिल सकता है।
  • कन्या : रोग कम होंगे, शत्रु परास्त होंगे, कोई बड़ा सम्मान मिल सकता है। धन लाभ की संभावना, संपत्ति मिलेगी।
  • तुला : प्रेम संबंध प्रगाढ़ होंगे। संतान को सफलता, शिक्षा क्षेत्र से जुड़े लोगों को सम्मान, आर्थिक दृढ़ता आएगी।
  • वृश्चिक : संपत्ति की प्राप्ति, माता पक्ष की ओर से धन लाभ, आजीविका के नए साधन मिलेंगे। रोग दूर होंगे।
  • धनु : भाई-बहनों से लाभ, पारिवारिक सौख्यता, क्रोध की अधिकता रहेगी, वाणी पर संयम रखें, धन लाभ होगा।
  • मकर : वाणी के प्रभाव से आकर्षण पैदा होगा, सम्मान की प्राप्ति, पद-प्रतिष्ठा में वृद्धि, आर्थिक मजबूती आएगी।
  • कुंभ : शारीरिक मानसिक मजबूती, सही निर्णय ले पाएंगे। नौकरी व्यवसाय में उन्नति, आर्थिक लाभ के अवसर।
  • मीन : खर्च में कमी आएगी, मुकदमों में जीत, आर्थिक लाभ, शत्रु परास्त होंगे। दांपत्य सुखद, प्रेम संबंध प्रगाढ़ होंगे।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+