प्रियंका को पूर्वी यूपी की कमान मिलने से कांग्रेस को क्या होगा फायदा

नई दिल्ली। चुनावी युद्ध का बिगुल बज चुका है, सभी दलों ने अपनी-अपनी सेनायें तैयार कर ली है। जनता जनार्दन है, ये तो सत्य है, लेकिन जनता राजनीति के प्रति खास जागरूक नहीं है। यह एक घोर बिडम्बना है। शायद इसलिए चुनाव से कुछ समय पूर्व राजनीतिक दल जनता की स्वार्थी नसों को टटोलने लगते है और इसमेें काफी हद तक कामयाब भी होते है।

 प्रियंका के आने से कांग्रेस को संजीवनी

प्रियंका के आने से कांग्रेस को संजीवनी

कांग्रेस ने अपनी गिरती साख की लाज बचाने के लिए प्रियंका गाxधी को लोकसभा चुनाव के लिए पूर्वी उत्तर प्रदेश का प्रभारी बनाया है। प्रियंका को जिस क्षेत्र की कमान सौंपी गई है, वह भाजपा के गढ़ जैसा है। पूर्वांचल में लोकसभा की 43 सीटें हैं और भाजपा के कई कद्दावर नेता जैसे-प्रधानमन्त्री नरेन्द्र मोदी, केशव मौर्या व योगी आदित्य नाथ आदि का निर्वाचन क्षेत्र शामिल है। राजनैतिक पंडितों का मानना है कि प्रियंका के आने से कांग्रेस को संजीवनी मिलने की सम्भावना है। अब देखना यह होगा कि पिछले लोकसभा चुनाव में महज 44 सीटों पर सिमटी कांग्रेस कि स्थिति में इस बार क्या सुधार होगा। आइये एक नजर प्रिंयका गाॅधी की कुण्डली पर डालते और देखेते है कि कांग्रेस के लिए पूर्वांचल में कितना लाभकारी साबति होगी ? प्रियंका का जन्म तुला लग्न और विशाखा नक्षत्र में हुआ है। तुला राशि एक चर राशि है, जिसका स्वामी शुक्र है। जिस कारण सन्तुलित एंव प्रेरक दिमाग के साथ-2 तर्कशाील बुद्धि की भी धनी है। आपकी राय व दिशायें ज्यादा समय तक स्थायी नहीं रहेंगी। किसी भी महत्वपूर्ण कार्य में घुसने की पहल करने की तथा क्रियाओं का आकलन करने की आप में अद्भुत क्षमता है।

प्रियंका को हासिल है भाषण कला में चतुरता

प्रियंका को हासिल है भाषण कला में चतुरता

विशाखा नक्षत्र में जन्म होने से स्वभाव में नम्रता एंव भाषण कला में चतुरता हासिल है। आकर्षक, परम्परावादी और स्वतंत्र विचारधारा की आप धनी है। तृतीय का सूर्य दृढ़ इच्छा शक्ति व स्थिर स्वभाव का मालिक बनाता है और चुनाव लड़ने या किसी स्थान पर आधिपत्य दिलाता है। आपके अधीनस्थ प्रेम पूर्वक कार्य करने वाले होंगे। वर्तमान में प्रियंका की जन्मपत्री में शुक्र की महादशा में सूर्य की अन्तर दशा चल रही है, जो 23 अप्रैल 2019 तक रहेगी तत्पश्चात चन्द्रमा की अन्तर दशा प्रारम्भ हो जायेगी। चन्द्र दशमेश होकर लग्न भाव में स्थित है। सूर्य लाभेश होकर तृतीय भाव में बैठा है। तृतीय भाव पराक्रम व साहस का भाव होता है। इसलिए इस दौरान प्रियंका कड़ी मेहनत करके जनता को लुभाने का प्रयास करेंगी। प्रियंका को पूर्वी उत्तर प्रदेश की जिम्मेदारी मिली है। पूर्व दिशा का मालिक सूर्य होता है। सूर्य आपकी कुण्डली में लाभेश होकर तीसरे स्थान में है। जो एक अच्छा संकेत है।

प्रियंका के आने से सबसे अधिक नुकसान महागठबन्धन को

प्रियंका के आने से सबसे अधिक नुकसान महागठबन्धन को

23 अप्रैल के बाद चन्द्रमा की अन्तर दशा शुरू हो जायेगी। चन्द्रमा दशमेश होकर दूसरे भाव में नीच का होकर बैठा है। दूसरा भाव वाणी का कारक होता है। इस समय आप प्रचार के दौरान कुछ ऐसे भाषण देगी जिनसें विरोधी छटपटायेंगे और पूरे देश में कंट्रोवर्सी का माहौल उत्पन्न हो सकता है। चुनाव में प्रियंका पूर्वी उत्तर प्रदेश में सभायें करके अपनी वाणी से जनता को लुभाने एंव विरोधियों को मुंह-तोड़ जवाब देने की पूरी कोशिश करेंगी। अतः निष्कर्षतः यह कहा जा सकता है कि एक तो प्रियंका के आने से सबसे अधिक नुकसान महागठबन्धन को होगा। दूसरा, प्रियंका की मेहनत से कांग्रेस के पूर्वी उत्तर प्रदेश में डूबते जनाधार में वोट प्रतिशत की वृद्धि होगी व कम से कम 4-5 सीटें कांग्रेस को पूर्वी उत्तर प्रदेश में मिल सकती है, लेकिन प्रियंका के आने से कोई बड़ा चमत्कार हो ऐसा सम्भव नहीं है।

यह भी पढ़ें- आम चुनाव का ऐलान, 7 चरणों में मतदान, 23 मई को गिनती

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+