अपनी सुंदरता में लगाना है चार चांद तो आजमाइए ये Astro Tips
नई दिल्ली। सुंदर दिखना हर कोई चाहता है इसके लिए इंसान दिन-रात मेहनत करता रहता है। हर किसी को अपने रूप की तारीफ सुनने में आनंद आता है लेकिन तमाम कोशिशों के बावजूद अक्सर लोग अपनी सुंदरता से लोगों को जब रिझा नहीं पाते हैं तो निराश और हताश हो जाते हैं लेकिन अब ऐसे लोगों को परेशान होने की जरूरत नहीं है। अगर आप बहुत जल्दी लोगों के दिलों में एक खूबसूरत मूरत के रूप में बसना चाहते हैं तो निम्नलिखित ज्योतिषीय नुस्खों का पालन कीजिये, यकीन मानिए आप लोगों के दिलों में ऐसे घर कर जायेंगे जहां से कोई चाहकर भी आपको ना तो निकाल पायेगा और ना ही भूला पायेगा।

- मां लक्ष्मी की पूजा: सौंदर्य का बोधक है शुक्र और यह मां लक्ष्मी का प्रिय भी है इसलिए आप मां लक्ष्मी का आप पूजन शुरू कर दीजिये। कुछ ही दिन में आप पायेंगे कि आप की सूरत भी निखर गई और सीरत भी।
- शुक्र बीज मंत्र का जाप: आप शुक्र बीजमंत्र का जाप करके भी लोगों के दिलों में सुंदर जगह बना सकते हैं।
- कपड़े और दही का दान: आप कपड़ों और दही का दान कीजिये यह आपकी सीरत को निखारने में मदद करेगा, इसके किस्मत के दरवाजे भी खुलेंगे।
- शुक्रवार का व्रत: आप मां लक्ष्मी के लिए शुक्रवार का व्रत शुरू कर दीजिये, थोड़े ही दिनों में चमत्कारिक असर होगा।
- 6 मुखी रूद्दाक्ष: भगवान शिव के परमप्रिय 6 मुखी रूद्दाक्ष को पहनना शुरू कर दीजिये, यह आपके व्यक्तित्व को निखार देगा।
- हीरा: ये केवल एक रत्न नहीं बल्कि यह शुक्र को निखारने में मदद करता है, हीरा आपकी आवाज, आपके रंग और आपकी आंखों में एक नया रंग बिखेरता है।












Click it and Unblock the Notifications