Get Updates
Get notified of breaking news, exclusive insights, and must-see stories!

Aries Yearly Horoscope 2025: नए साल में मेष राशि वालों को मिलेगी सफलता? पढ़िए वार्षिक राशिफल

Aries Yearly Horoscope 2025 (मेष का वार्षिक राशिफल): मेष राशि (चू, चे, चो, ला, ली, लू, ले, लो, अ)

नववर्ष 2025 (New Year 2025)में अपने भविष्य के बारे में जानने के लिए हर कोई उत्सुक है। प्रत्येक व्यक्ति यह जानना चाहता है कि 2025 उसके लिए कैसा रहेगा। उसकी योजनाएं साकार होंगी या फिर उठाना पड़ेगी हानि, विवाह की प्रतीक्षा कर रहे युवक-युवतियां भी यह जानना चाहते हैं कि क्या नए साल में उनके लिए शहनाई बजेगी?

करियर के लिए चिंतित युवाओं के लिए कैसे अवसर आने वाले हैं, रोगी स्वस्थ होंगे या बढ़ेगी परेशानी, क्या मनचाहा प्रेम मिलेगा, ऐसे अनेकों प्रश्नों के उत्तर जानने के लिए हर व्यक्ति को अपने नाम के अनुसार राशि देखना चाहिए।

Aries Horoscope 2025

वैदिक ज्योतिष के अनुसार तो व्यक्ति के जन्म के समय चंद्रमा जिस राशि में होता है अर्थात् जो जन्म राशि होती है वही देखी जाना चाहिए। किंतु कई लोगों के जन्म की तारीख और समय सही नहीं होने के कारण उनकी कुंडली नहीं बन पाती इसलिए ऐसे लोगों को अपने वर्तमान नाम के अनुसार राशि बनाकर अपना भविष्यफल देखना चाहिए।

मेष राशि के लिए कैसा रहेगा साल 2025 आइए जानते हैं वैदिक ज्योतिष की दृष्टि से-

वर्षारंभ पूर्व से लेकर आगामी 14 मई 2025 तक गुरु का आपकी राशि से दूसरे स्थान में भ्रमण करना श्रेष्ठ फलकारक रहेगा। व्यापार-व्यवसाय, नौकरी में सफलता, भाग्य में वृद्धि, धन लाभ, पारिवारिक सामंजस्यता, राज्यकृपा, शिक्षा में उन्नति, धार्मिक कार्यों में रुचि रहेगी। वर्षारंभ पूर्व से लेकर दिनांक 29 मार्च 2025 तक शनि आपकी राशि से एकादश स्थान में भ्रमण कर रह है जो आपके लिए लाभदायक रहने वाला है।

लोह संबंधी कार्य और भूमि से लाभ, आर्थिक लाभ, भाग्योदय, नौकरी-धंधे में उन्नति, दांपत्य सुख में वृद्धि किंतु माता और संतान को पीड़ा की स्थिति बन सकती है। वर्षारंभ पूर्व से लेकर दिनांक 18 मई 2025 तक राहु आपके बारहवें तथा केतु छठे स्थान में रहने से अनावश्यक व्यय, शारीरिक मानसिक कष्ट, नौकरी में रूकावट, पति/पत्नि व सन्तान को पीड़ा तथा कार्यवश निज निवास छोड़कर अन्यत्र निवास करने जैसी स्थिति बनेगी।

मंगल का आपके चतुर्थ स्थान में भ्रमण करना शुभ नहीं

वर्ष प्रारंभ से 21 जनवरी तक एवं 2 अप्रैल से 6 जून तक मंगल का आपके चतुर्थ स्थान में भ्रमण करना शुभ नहीं कहा जा सकता। यह माता का स्थान होता है इसलिए इस समय में माता को कष्ट, कार्यों में विघ्न-बाधा, शत्रुभय, पारिवारिक परेशानी, रक्त विकार की शिकायत, अचल संपत्ति को लेकर स्वजनों से विवाद एवं मतभेद रहेंगे।

शिक्षा के क्षेत्र में बाधा आ सकती है। 21 जनवरी से 2 अप्रैल तक मंगल के तृतीय स्थान में भ्रमण करने से धन लाभ अच्छा होगा, कार्यों में सफलता मिलेगी, पद-प्रतिष्ठा व व्यवसाय में प्रगति के साथ आपका भाग्योदय होने के योग बनेंगे। 29 मार्च से शनि की साढ़ेसाती का प्रथम ढैय्या मस्तक पर लोहे के पाए से प्रारंभ होगा, जो शुभप्रद नहीं है, नौकरी व्यवसाय में बाधा, धनहानि (अपव्यय), शारीरिक पीड़ा व भाग्य में मंदी आएगी।

केतु पंचम स्थान में भ्रमण करना श्रेष्ठप्रद रहेगा (Aries Yearly Horoscope 2025)

14 मई से 18 अक्टूबर तक एवं आगे 5 दिसंबर से वर्ष पर्यन्त आपकी राशि से बृहस्पति तीसरे स्थान में भ्रमण करने पर शुभाशुभ फल प्राप्त होंगे। स्वपराक्रम से धनार्जन, भाग्योदय, कुटुंबिक सौख्यता, व्यावसायिक क्षेत्र में कुछ परेशानी, शारीरिक कष्ट तथा घर में मांगलिक कार्य होंगे। 18 मई से वर्ष पर्यन्त राहु एकादश स्थान व केतु पंचम स्थान में भ्रमण करना श्रेष्ठप्रद रहेगा।

अकस्मात धनलाभ, आरोग्यता, संतान सुख, स्थायी संपत्ति में वृद्धि, भाई को पीड़ा, शुभ कार्यों में रुचि, केतु पंचम स्थान में आने से संतान को पीड़ा, विद्या अध्ययन में बाधा व कुछ आकस्मिक घटनाएं हो सकती हैं। 7 जून से 28 जुलाई तक मंगल पंचम भाव में रहने से चोरभय, संतान को कष्ट, शत्रुबाधा, निरर्थक यात्राएं एवं प्रयासपूर्वक शिक्षा में सफलता मिलेगी। 28 जुलाई से 13 सितंबर तक मंगल छठे भाव में आने से शत्रु नाश, कोर्ट में विजय, महत्वपूर्ण कार्यों में सफलता मिलेगी। 13 सितंबर से सप्तम मंगल नेष्टप्रद रहेगा।

वर्ष का उपाय (Aries Yearly Horoscope 2025)

वर्ष 2025 में मेष राशि पर शनि की साढ़ेसाती प्रारंभ होने वाली है इसलिए सबसे पहले तो आपको शनि की शांति कराना चाहिए। हनुमानजी से सेवा करने, हनुमान चालीसा और सुंदरकांड का पाठ करने से शनि की पीड़ा से मुक्ति मिलेगी और साल शुभ जाएगा।

More From
Prev
Next
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+