Maha Kumbh 2025: अखाड़ों के बिना क्यों अधूरा है महाकुंभ? जानिए इतिहास और महत्व
Maha Kumbh 2025: 13 जनवरी से प्रयागराज में महाकुंभ का आयोजन होने जा रहा है, जिसको यादगार बनाने में पूरा प्रशासन जुटा हुआ है। गौरतलब है कि महाकुंभ मेला 13 जनवरी से शुरू होकर 26 फरवरी तक चलेगा।
आपको बता दें कि हर कुंभ की खासियत साधुओं के अखाड़े से होती है। धर्म के इस कार्य में इन अखाड़ों का रोल बहुत ज्यादा महत्वपूर्ण है।

आइए विस्तार से जानते हैं कि महाकुंभ, अर्धकुंभ या कुंभ में अखाड़े इतने ज्यादा महत्वपूर्ण क्यों होते हैं?
- महाकुंभ मेला भारतीय संस्कृति और सनातन परंपराओं का जीवंत उदाहरण भी है। इस आयोजन में अखाड़ों की भूमिका सबसे अहम है, इनके बिना इस आयोजन की कल्पना भी नहीं की जा सकती है।
- अखाड़े भारतीय संत समाज के संगठित स्वरूप को दर्शाते हैं और भक्ति के रस का प्रचार करते हैं।
अखाड़ों का धार्मिक महत्व और इतिहास (Religious importance and history of Akharas)
अखाड़े, मूल रूप से संतों और साधुओं के समूह होता है जो कि प्राचीन काल से धर्म-तप और योग का प्रचार करते आ रहे हैं और इसलिए ही काफी पूज्य होते हैं।
परंपराओं और शिक्षाओं को आम लोगों तक पहुंचाते हैं
महाकुंभ के दौरान, अखाड़ों का महत्व इसलिए बढ़ जाता है क्योंकि यह आयोजन संत समाज के लिए एक महा-सम्मेलन जैसा होता है, जहां वे अपनी परंपराओं और शिक्षाओं को आम लोगों से साझा करते हैं।
महाकुंभ में अखाड़ों की भूमिका (Role of Akharas in Maha Kumbh)
- महाकुंभ में शाही स्नान का आयोजन सबसे बड़ा आकर्षण होता है। अखाड़े ही इस आयोजन का नेतृत्व करते हैं। विभिन्न अखाड़ों के साधु-संत अपने अनुयायियों के साथ पवित्र गंगा, यमुना और सरस्वती के संगम में स्नान करते हैं। जो कि अखाड़ों की एकता और भक्तों का उनपर भरोसे का सबसे अच्छा उदाहरण है।
- महाकुंभ के दौरान अखाड़े के साधुगण धार्मिक उपदेश, योग शिक्षा और ध्यान के माध्यम से आंतरिक शांति और आध्यात्मिक प्रगति का मार्ग आम जनमानस को दिखाते हैं।
- अखाड़े भारतीय धार्मिक परंपराओं के संरक्षक माने जाते हैं । महाकुंभ के माध्यम से ये अपनी परंपराओं और रीति-रिवाजों को व्यापक रूप से जनमानस तक पहुंचाने का कार्य करते हैं।
अखाड़ों को तीन प्रमुख वर्गों में बांटा गया है (Akharas are divided into three major classes)
- शैव अखाड़ा - जो भगवान शिव के उपासक हैं।
- वैष्णव अखाड़ा- जो भगवान विष्णु की भक्ति करते हैं।
- निर्गुणी अखाड़ा - जो निर्गुण ब्रह्म की साधना में लीन रहते हैं।
इनमें जूना अखाड़ा, नागा अखाड़ा. निरंजनी अखाड़ा, महानिर्वाणी अखाड़ा, प्रमुख हैं। हर अखाड़ा अपने विशिष्ट रीति-रिवाजों और परंपराओं का पालन करता है। इस बार पेशवाई में किन्नर अखाड़ा भी शामिल हो गया है।
मार्शल परंपराओं को आगे बढ़ाते हैं अखाड़े
नागा साधुओं की तरह कुछ अखाड़े मार्शल परंपराओं को भी आगे बढ़ाते हैं, ये अपने सदस्यों को शारीरिक युद्ध और पवित्र स्थलों की रक्षा के लिए भी तैयार करते हैं इसलिए बिना अखाड़ों के महाकुंभ, अर्धकुंभ या कुंभ का मेला अधूरा है।
DISCLAIMER: यह सूचना इंटरनेट पर उपलब्ध मान्यताओं और सूचनाओं पर आधारित है। वनइंडिया लेख से संबंधित किसी भी इनपुट या जानकारी की पुष्टि नहीं करता है इसलिए किसी भी जानकारी को अमल में लाने से पहले कृपया किसी जानकार ज्योतिष या पंडित की राय जरूर लें।
-
Gold Silver Rate Today: सोने चांदी में जबरदस्त गिरावट, गोल्ड 8000, सिल्वर 13,000 सस्ता, अब ये है लेटेस्ट रेट -
LPG Cylinder Price Today: आज बदल गए रसोई गैस के दाम? सिलेंडर बुक करने से पहले चेक करें नई रेट लिस्ट -
'Monalisa को दीदी बोलता था और फिर जो किया', शादी के 13 दिन बाद चाचा का शॉकिंग खुलासा, बताया मुस्लिम पति का सच -
Silver Rate Today: चांदी भरभरा कर धड़ाम! ₹10,500 हुई सस्ती, 100 ग्राम के भाव ने तोड़ा रिकॉर्ड, ये है रेट -
Gold Rate Today: सोने के दामों में भारी गिरावट,₹10,000 गिरे दाम, दिल्ली से पटना तक ये है 22k से 18k के भाव -
'शूटिंग सेट पर ले जाकर कपड़े उतरवा देते थे', सलमान खान की 'हीरोइन' का सनसनीखेज खुलासा, ऐसे बर्बाद हुआ करियर -
Bengaluru Chennai Expressway: 7 घंटे का सफर अब 3 घंटे में, एक्सप्रेसवे से बदलेगी दो शहरों की रोड कनेक्टिविटी -
VIDEO: BJP नेता माधवी लता ने एयरपोर्ट पर क्या किया जो मच गया बवाल! एयरपोर्ट अथॉरिटी से कार्रवाई की मांग -
Delhi NCR Weather Today: दिल्ली-NCR में होगी झमाझम बारिश, दिन में छाएगा अंधेरा, गिरेगा तापमान -
युद्ध के बीच ईरान ने ट्रंप को भेजा ‘बेशकीमती तोहफा’, आखिर क्या है यह रहस्यमयी गिफ्ट -
Gold Silver Price: सोना 13% डाउन, चांदी 20% लुढ़की, मार्केट का हाल देख निवेशक परेशान -
Mumbai Gold Silver Rate Today: सोने-चांदी की कीमतों में जारी है गिरावट, कहां पहुंचा रेट?












Click it and Unblock the Notifications