मेष प्रेम राशिफल 2024 (Aries Love Horoscope): प्रेम के मामले में शुभ है साल 2024
Love Horoscope 2024 (मेष प्रेम राशिफल 2024): प्यार का एहसास बड़ा खूबसूरत होता है, कहते हैं सच्चा प्यार इंसान का पूरा जीवन बदलकर रख देता है। जिसे सच्चा प्यार मिल जाए वो इंसान बड़ा खुशनसीब होता है। लेकिन प्यार सभी की किस्मत में नहीं होता।

कोई इसे पाकर भी खो देता है तो कोई प्यार की एक फुहार के लिए जीवनभर तरसता रहता है।वर्ष 2024 प्यार के मामले में क्या सौगातें लेकर आने वाला है, किसे अपना पहला प्यार मिलेगा और किसका खोया प्यार लौटकर आने वाला है। क्या प्यार के दो पंछी जीवनभर के लिए एकदूजे के हो जाएंगे या फिर झेलनी पड़ सकती है जुदाई।
व्यक्ति के जीवन में प्रेम का संचार होता है
ग्रह-नक्षत्रों की दृष्टि से इसे देखने का प्रयास हम oneindia.com के माध्यम से करने जा रहे हैं। सभी राशियों की लव लाइफ के बारे में हम जानेंगे कि कैसा रहेगा साल 2024. ज्योतिष में शुक्र को प्रेम का ग्रह कहा जाता है और मंगल को ऊर्जा का। दोनों ग्रहों के तालमेल से किसी व्यक्ति के जीवन में प्रेम का संचार होता है।
प्यार में संयमपूर्वक गर्माहट आने लगेगी
मेष राशि के जातक वर्ष के प्रारंभ में प्रेम के मामले में ज्यादा खुशनसीब नहीं रह पाएंगे, क्योंकि प्रोफेशनल लाइफ में इतने व्यस्त रहेंगे कि प्रेम के लिए वक्त निकालना थोड़ा मुश्किल हो जाएगा।
एक-दूसरे का साथ अच्छा लगेगा
17 जनवरी के बाद शुक्र का गोचर बृहस्पति की राशि धनु में होने से प्यार में संयमपूर्वक गर्माहट आने लगेगी। आप अपनी लव लाइफ को एंजॉय कर पाएंगे। पार्टनर के साथ कहीं घूमने जाने का प्लान बनेगा। एक-दूसरे का साथ अच्छा लगेगा।
प्रेम की भावना शिथिल पड़ सकती है
11 फरवरी से 30 मार्च तक का समय थोड़ा कठिन रहेगा। एक-दूसरे से मतभेद होंगे। आपका पार्टनर दूसरे के ओर आकर्षित हो सकता है। प्रेम की भावना शिथिल पड़ सकती है।
जीवन में प्रेम का संचार होगा
24 अप्रैल से 12 जून तक का समय अत्यंत ही लाभदायक रहने वाला है। आप अपने पार्टनर के साथ विवाह बंधन में बंध सकते हैं, जिन लोगों के जीवन में प्रेम का संचार अब तक नहीं हुआ है उन्हें भी प्रेम मिल जाएगा। इस समय पर सेंटर ऑफ अट्रेक्शन बनेंगे। जो पार्टनर किसी कारण आपको छोड़ गए थे वे वापस लौट आएंगे।
व्यस्तता के कारण पार्टनर को वक्त नहीं दे पाएंगे
जुलाई से सिंतबर के बीच का समय अपने काम पर फोकस करने का रहेगा, इस दौरान प्रेम से थोड़ी दूरी बनेगी। काम की व्यस्तता के कारण पार्टनर को वक्त नहीं दे पाएंगे। दूसरे शहर में जाने के कारण पार्टनर से और दूरी हो सकती है। इस समय आपको धैर्य और संयम का परिचय देना होगा और भले ही मिल न पाएं लेकिन दूर रहकर भी फोन, वाट्सएप के माध्यम से कनेक्ट रहना होगा।
लव लाइफ को एंजॉय करने का रहेगा
अक्टूबर से दिसंबर का समय पूरी तरह लव लाइफ को एंजॉय करने का रहेगा। इस समय में पार्टनर की बातें और उनका साथ दिल को छू जाएगा। आपकी हर परेशानी में पार्टनर साथ देगा और आपकी लव लाइफ में प्यार, रोमांस और अंतरंगता का तड़का लगने वाला है।
उपाय : मेष राशि के जातक अपनी लव लाइफ में गर्माहट बनाए रखने के लिए पूरे साल मूंगा और जिरकन पहनकर रखें।












Click it and Unblock the Notifications