कुंभ प्रेम राशिफल 2023 ( Aquarius Love Horoscope): संपूर्ण वर्ष प्रेम से भरा रहेगा
सितंबर के बाद का समय उन लोगों के विशेष लाभकारी है जो सिंगल हैं, उन्हें पार्टनर मिल सकता है।

कुंभ राशि के जातकों के लिए साल 2023 की शुरुआत प्रेम के मामले में अच्छी रहने वाली है। आप एक रोमांचित अनुभव से गुजरेंगे। आप प्रेम को लेकर जो ख्यालों में सोचते रहे हैं वैसा ही कुछ हकीकत में होने वाला है। सूर्य और बुध का पंचम भाव पर प्रभाव रहने से प्रेम एक नई ऊर्जा से भर जाएगा। रिश्ते में प्रेम और माधुर्य का मीठा संगम प्रवाहित होगा। आप प्रसन्न रहेंगे और अपने रिश्ते को मजबूत बनाने हर प्रयास में सफल होंगे। पुराने जो संबंध बिखर गए हैं, कमजोर हो गए हैं उनमें फिर से रोमांस का संचार होगा।
अनावश्यक विवाद और तनाव पैदा होंगे
मार्च में पंचम भाव में मंगल का गोचर होने से रिश्ते में खटास आ सकती है। अनावश्यक विवाद और तनाव पैदा होंगे। छोटी-छोटी बातों में मनमुटाव हो सकता है। अप्रैल और मई के दौरान आपको चाहे प्रेम हो या दांपत्य अत्यंत सावधानी से शांत रहते हुए समय बिताना है। मई के बाद से संपूर्ण वर्ष प्रेम से भरा रहेगा। आप जिसे चाहते हैं उसे प्रपोज भी कर सकते हैं और संभव है कि आपका प्रस्ताव स्वीकार भी हो जाएगा। यदि आप विवाह करना चाहते हैं तो उसके लिए भी रास्ता बन जाएगा। सितंबर के बाद का समय उन लोगों के विशेष लाभकारी है जो सिंगल हैं, उन्हें पार्टनर मिल सकता है।












Click it and Unblock the Notifications