Kumbh (Aquarius) Career Horoscope 2021: विजेता के रूप में उभरेंगे

Kumbh (Aquarius) Career Horoscope 2020: कुंभ राशि के लोगों के करियर में 2021 में पूरे साल उतार-चढ़ाव बना रहेगा, यह स्थिति आपको थोड़ी परेशान कर सकती है। नौकरीपेशा लोगों को कार्यस्थल पर अत्यधिक तनावपूर्ण परिस्थितियों का सामना करना पड़ सकता है। उच्चाधिकारियों से विवाद होगा जो आपके आत्मविश्वास में कमी लाएगा। कारोबारियों के लिए भी यह साल परेशानियों भरा रह सकता है, लेकिन अच्छी बात यह है जाते-जाते यह साल सारी परेशानियों और कमियों को दूर करेगा और अंतत: आप एक लाभ की स्थिति में खुद को पाएंगे।

साल के शुरुआत दो महीनों की बात करें तो कुंभ राशि के युवा जो नौकरी की तलाश में भटक रहे हैं, उन्हें मनचाही नौकरी इस माह में मिल सकती है। साथ ही जो लोग पहले से किसी नौकरी में हैं वे सहयोगियों, उच्चाधिकारियों की मदद से तरक्की हासिल करेंगे। पदोन्नति, वेतनवृद्धि भी इसी समय होगी। जून से सितंबर तक बृहस्पति की इसी राशि में उपस्थिति श्रेष्ठ है। नौकरी और कारोबार में तरक्की का समय रहेगा।

कुछ लोग आपको परेशान करेंगे

वर्ष के यदि कमजोर समय की बात करें तो जून-जुलाई में कई तरह की समस्याएं परेशान करने की कोशिश करेंगी। इस दौरान कार्यस्थल पर प्रतिस्पर्धी आपको पीछे खींचने का प्रयास करेंगे। पीठ पीछे अधिकारियों के सामने आपकी कमजोरियां बताकर आपके हाथ से तरक्की के अवसर छुड़वाने का प्रयास करेंगे। सावधान रहें। ऐसे लोगों पर नजर बनाए रखें। यही बात बिजनेस में भी लागू होगी। आपके समकक्ष या आपके कमतर काम कर रहे व्यापारी आपकी साख कमजोर करने के लिए किसी भी हद तक जा सकते हैं।

प्रत्येक क्षेत्र में उचित परिणाम मिलेंगे

अक्टूबर से दिसंबर के समय में ग्रह आपके अनुकूल रहेंगे जो आपकी सारी परेशानियां और कमजोरियां दूर करके फाइनल एक विजेता के रूप में आपको स्थापित करेंगे। यही वह समय है जब आप खुद को साबित करने में कामयाब होगे। प्रत्येक क्षेत्र में उचित परिणाम मिलेंगे। जिनके पास नौकरी नहीं है उन्हें नौकरी मिल जाएगी। सरकारी नौकरी की चाह रखने वालों की इच्छा भी पूरी हो सकती है।

वर्ष का उपाय : शनि-बृहस्पति की शांति करवाएं।

यह पढ़ें: साल 2021 का वार्षिक राशिफल

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+