Kumbh (Aquarius) Business Horoscope 2021: शुरुआती परेशानी के बाद अच्छा है समय

Kumbh (Aquarius) Business Horoscope 2021: कुंभ राशि के लोगों को साल 2021 की शुरुआत परेशानियों के साथ हो सकती है। कारोबार को लेकर अच्छी खबर नहीं मिलेगी। द्वादश स्थान में शनि बृहस्पति की उपस्थिति रहने से शनि की तीसरी दृष्टि आपके धन स्थान पर रहेगी। इसके प्रभाव से अनपेक्षित हानि की आशंका है। मार्च तक के समय में अत्यधिक सतर्क और सावधान रहने की आवश्यकता है। इस दौरान कोशिश करें किनया काम प्रारंभ ना करें, साथ ही बड़ा निवेश करने से भी बचना होगा। जो कार्य-व्यवसाय पहले से चल रहा है उसे जारी रहने दें। अप्रैल के बाद जब परिस्थितियां कुछ संभलेंगी तो लाभ के अवसर भी आएंगे तब बिजनेस के विस्तार की योजनाओं पर काम शुरू करें।

अप्रैल से सितंबर के बीच के समय में स्थितियां कुछ बेहतर होंगी। इस दौरान बृहस्पति के लग्न भाव में गोचर करने से बिजनेस में आपकी प्रतिष्ठा और धाक बढ़ेगी। इसी दौरान नया कारोबार भी स्थापित कर सकते हैं। भाग्य का साथ मिलने से परिस्थितियां अनुकूल रहेंगी। निवेश से लाभ, कारोबार के विस्तार से लाभ मिलेगा। पार्टनरशिप में कोई बड़ा कंस्ट्रक्शन से जुड़ा प्रोजेक्ट ले पाएंगे जो आपको फायदे वाले जोन में लाकर खड़ा कर देगा।

बिजनेस पर पूरा ध्यान नहीं दे पाएंगे

अक्टूबर में आपका स्वास्थ्य गड़बड़ा सकता है जिस कारण बिजनेस पर पूरा ध्यान नहीं दे पाएंगे। यही समय आपको भविष्य की योजनाओं में निवेश करने का रहेगा। सहयोगियों के साथ मिलकर योजनाएं बनाएं और उन्हें क्रियान्वित करने की ओर अग्रसर हों।

सोना-चांदी के कार्यो में लाभ

शनि प्रधान बिजनेस में इस साल अच्छा लाभ होगा। लेखन, फिल्म, ग्लैमर इंडस्ट्री, सोना-चांदी के कार्यो में लाभ। होटल, खानपान, कृषि में इस राशि वालों को नुकसान की आशंका है।

यह पढ़ें: साल 2021 का प्यार का राशिफल

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+