Aaj Ka Panchang:आज का पंचांग, 6 जून 2024, गुरुवार
Aaj Ka Panchang: आज सबसे बड़ा दिन है। आज अनेक बड़े व्रत-पर्व आ रहे हैं। आज ज्येष्ठी अमावस्या है जिसे भावुका अमावस्या भी कहा जाता है। आज शनि जयंती है और आज वटसावित्री अमावस्या व्रत भी है। आज के दिन शनि की पीड़ा से मुक्ति के लिए सभी जातकों को शनि और हनुमानजी का पूजन करना चाहिए।
आज सुहागिन महिलाएं वटसावित्री का व्रत करेंगी और आज भावुका अमावस्या के दिन पितरों की शांति के लिए कर्म किए जाते हैं। कुंडली में नाग दोष, सर्प दोष, कालसर्प दोष आदि से मुक्ति के लिए पूजन आदि किए जाते हैं।

आज का पंचांग, 6 जून 2024, गुरुवार
- विक्रम संवत : 2081
- शालिवाहन शके : 1946
- मास : ज्येष्ठ कृष्ण पक्ष
- ऋतु : ग्रीष्म
- अयन : उत्तरायण
- तिथि : अमावस्या सायं 6:06 तक
- नक्षत्र : रोहिणी रात्रि 8:15 तक
- योग : धृति रात्रि 10:07 तक
- करण : चतुष्पद प्रात: 6:57 तक पश्चात नाग
- सूर्योदय : 5:42:24
- सूर्यास्त : 7:08:38
- दिनकाल : 13 घंटे 26 मिनट 24 सेकंड
- रात्रिकाल : 10 घंटे 33 मिनट 44 सेकंड
- चंद्रोदय : प्रात: 6:09
- चंद्रास्त : सायं 7:16
आज की ग्रह स्थिति
- सूर्य: वृषभ
- चंद्र: वृषभ
- मंगल : मेष
- बुध : वृषभ, अस्त
- गुरु : वृषभ
- शुक्र : वृषभ, अस्त
- शनि : कुंभ
- राहु : मीन
- केतु : कन्या
दिन का चौघड़िया
- चर : प्रात: 10:45 से दोप 12:26
- लाभ : दोप 12:26 से 2:06
- शुभ : सायं 5:28 से 7:09
- अभिजित : प्रात: 11:59 से दोप 12:52
रात्रि का चौघड़िया
- अमृत : सायं 7:09 से रात्रि 8:28
- चर : रात्रि 8:28 से 9:47
त्याज्य समय
- राहु काल : दोप 2:06 से 3:47
- यम घंट : प्रात: 5:42 से 7:23
आज विशेष :
- शनि जयंती, भावुका अमावस्या, ज्येष्ठी अमावस्या
- आज का शुभ रंग : पीला
- आज के पूज्य : बृहस्पति
- आज का मंत्र : ऊं बृं बृहस्पतये नम:
- प्रदोष काल : सायं 7:09 से रात्रि 9:15












Click it and Unblock the Notifications