Aaj Ka Panchang: आज का पंचांग, 3 अप्रैल 2023, सोमवार
Panchang Today: आज के दिन कामदेव के बीज मंत्र क्लीं का जाप स्फटिक की माला से करने से प्रेम में सफलता मिलती

Aaj Ka Panchang: आज का दिन अत्यंत विशेष है। आज सोमवार और प्रदोष के संयोग से सोमप्रदोष का विशिष्ट संयोग बना है। आज के दिन प्रदोष व्रत रखकर विधि विधान से भगवान शिव का पूजन करने से समस्त संकटों का नाश होता है और सुख-समृद्धि का वास होता है। आज के दिन किसी प्राण प्रतिष्ठित शिव मंदिर में पंचामृत से अभिषेक करने से अनंत गुना पुण्य फल की प्राप्ति होती है।आज अनंग त्रयोदशी भी है। अनंग कामदेव का ही एक नाम है। इस दिन कामदेव का पूजन करने से मनुष्य के आकर्षण प्रभाव में वृद्धि होती है।
दांपत्य जीवन में मधुरता आती है और प्रेम संबंधों में सफलता प्राप्त होती है।
यहां पेश है आज का पंचांग, जिसमें शुभ-अशुभ योग देखकर पूरे दिन की प्लानिंग कर लीजिए।
- विक्रम संवत : 2079
- शालिवाहन शके : 1944
- मास : चैत्र शुक्ल पक्ष
- ऋतु : वसंत
- अयन : उत्तरायण
- तिथि : द्वादशी प्रात: 6.23 तक पश्चात त्रयोदशी
- नक्षत्र : मघा प्रात: 7.22 तक पश्चात पूर्वा फाल्गुनी
- योग : गंड रात्रि 3.38 तक
- करण : बालव प्रात: 6.23 तक पश्चात कौलव
- सूर्योदय : 6.18.58
- सूर्यास्त : 6.41.21
- दिनकाल : 12 घंटे 22 मिनट 23 सेकंड
- रात्रिकाल : 11 घंटे 36 मिनट 40 सेकंड
- चंद्रोदय : सायं 4.22
- चंद्रास्त : प्रात: 5.15 (4 अप्रैल)
आज की ग्रह स्थिति
- सूर्य राशि : मीन में
- चंद्र राशि : सिंह
- मंगल : मिथुन में
- बुध : मेष में
- गुरु : मीन में अस्त
- शुक्र : मेष में
- शनि : कुंभ में
- राहु : मेष में
- केतु : तुला में
शुभ समय दिन के
- अमृत : प्रात: 6.19 से 7.52
- शुभ : प्रात: 9.25 से 10.57
- चर : दोप 2.03 से 3.36
- लाभ : दोप 3.36 से सायं 5.09
- अमृत : सायं 5.09 से 6.41
शुभ समय रात्रि के
चर : सायं 6.41 से रात्रि 8.08
त्याज्य समय
- राहु काल : प्रात: 7.52 से 9.25
- यम घंट : प्रात: 10.57 से 12.30
आज विशेष
- सोम प्रदोष व्रत, अनंग त्रयोदशी
- आज का शुभ रंग : सफेद
- आज के पूज्य देव : शिवजी
- आज का मंत्र : ऊं नम: शिवाय












Click it and Unblock the Notifications