Aaj Ka Panchang 2nd February 2024: आज का पंचांग, 2 फरवरी 2024, शुक्रवार

Aaj Ka Panchang 2nd February 2024: आज शुक्रवार के दिन अपनी धन की सारी कमी को दूर करने का दिन है। आज नहाने के पानी में गुलाबजल की कुछ बूंदें डालकर नहाएं। साफ स्वच्छ श्वेत वस्त्र पहनें। अच्छा पसंदीदा मध्यम खुशबू वाला परफ्यूम या इत्र लगाएं। मस्तक पर केसर का तिलक लगाएं। माता लक्ष्मी का पूजन करें।

Aaj Ka Panchang

उन्हें पूजा में गुलाब के फूल या कमल के फूल अर्पित करे। मखाने और मिश्री का नैवेद्य लगाएं। श्रीसूक्त के 11 पाठ करें। इससे शीघ्र ही आपकी धन संबंधी समस्याएं दूर होने लगेंगी। आज सायंकाल में पीपल के पेड़ के नीचे घी का दीपक लगाएं और भगवान श्रीहरि विष्णु से संकट दूर करने की प्रार्थना करें। काम होने लगेगा।

आज का पंचांग, 2 फरवरी 2024, शुक्रवार

  • विक्रम संवत : 2080
  • शालिवाहन शके : 1945
  • मास : माघ कृष्ण पक्ष
  • ऋतु : शिशिर
  • अयन : उत्तरायण
  • तिथि : सप्तमी सायं 4:02 तक
  • नक्षत्र : स्वाति प्रात: 5:55 तक दूसरे दिन
  • योग : शूल दोप 12:53 तक
  • करण : बव सायं 4:02 तक, पश्चात बालव
  • सूर्योदय : 7:07:06
  • सूर्यास्त : 6:13:45
  • दिनकाल : 11 घंटे 06 मिनट 38 सेकंड
  • रात्रिकाल : 12 घंटे 52 मिनट 56 सेकंड
  • चंद्रास्त : प्रात: 11:21
  • चंद्रोदय : रात्रि 12:40

आज की ग्रह स्थिति

  • सूर्य राशि : मकर
  • चंद्र राशि : तुला
  • मंगल : धनु
  • बुध : मकर
  • गुरु : मेष
  • शुक्र : धनु
  • शनि : कुंभ
  • राहु : मीन
  • केतु : कन्या

दिन का चौघड़िया

  • चर : प्रात: 7:07 से 8:30
  • लाभ : प्रात: 8:30 से 9:54
  • अमृत : प्रात: 9:54 से 11:17
  • शुभ : दोप 12:40 से 2:04
  • चर : सायं 4:50 से 6:18
  • अभिजित : दोप 12:18 से 1:03

रात्रि का चौघड़िया

लाभ : रात्रि 9:27 से 11:04

त्याज्य समय

  • राहु काल : प्रात: 11:17 से दोप 12:40
  • यम घंट : दोप 3:27 से 4:50

आज विशेष :

  • आज का शुभ रंग : सफेद
  • आज के पूज्य : मां लक्ष्मी
  • आज का मंत्र : ऊं लं लक्ष्म्ये नम:

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+