Aaj Ka Panchang: आज का पंचांग, 29 जून 2023, गुरुवार
Aaj Ka Panchang: शास्त्रों का कथन है कि भगवान दत्तात्रेय स्मरण मात्र से प्रकट होने वाले देवता हैं। भगवान दत्तात्रेय की पूजा समस्त संकटों को दूर करके मनुष्य को सुख-समृद्धि प्रदान करती है। गुरुवार दत्तात्रेय का दिन होता है। यदि आप भी किसी संकट में घिरे हुए हैं तो आज भगवान दत्तात्रेय के मंत्र ऊं द्रां का जाप करें। जाप अपनी श्रद्धानुसार 11, 21, 31 या 51 माला कर सकते हैं।

भगवान के मंदिर में जाकर दर्शन करें और पीले पुष्प अर्पित कर पूजन करें। पीली मिठाई का नैवेद्य लगाएं। जिन युवक-युवतियों का विवाह नहीं हो पा रहा है उन्हें तो आज के दिन दत्तात्रेय के मंत्र का जाप अवश्य ही करना चाहिए।
यहां पेश है आज का पंचांग, जिसमें शुभ-अशुभ योग देखकर पूरे दिन की प्लानिंग कर लीजिए
- विक्रम संवत : 2080
- शालिवाहन शके : 1945
- मास : आषाढ़ शुक्ल पक्ष
- ऋतु : वर्षा
- अयन : दक्षिणायन
- तिथि : एकादशी रात्रि 2:41 तक
- नक्षत्र : स्वाति सायं 4:28 तक
- योग : सिद्ध रात्रि 3:41 तक
- करण : वणिज दोप 3:06 तक
- सूर्योदय : 5:45:53
- सूर्यास्त : 7:14:16
- दिनकाल : 13 घंटे 28 मिनट 23 सेकंड
- रात्रिकाल : 10 घंटे 31 मिनट 55 सेकंड
- चंद्रोदय : दोप 3:09
- चंद्रास्त : रात्रि 2:29
आज की ग्रह स्थिति
- सूर्य राशि : मिथुन
- चंद्र राशि : तुला
- मंगल : कर्क
- बुध : मिथुन
- गुरु : मेष
- शुक्र : कर्क
- शनि : कुंभ वक्री
- राहु : मेष
- केतु : तुला
दिन का चौघड़िया
- चर : प्रात: 10:49 से दोप 12:30
- लाभ : दोप 12:30 से 2:11
- शुभ : सायं 5:33 से 7:14
- अभिजित : दोप 12:03 से 12:57
रात्रि का चौघड़िया
- अमृत : सायं 7:14 से रात्रि 8:33
- चर : रात्रि 8:33 से 9:52
त्याज्य समय
- राहु काल : दोप 2:11 से 3:52
- यम घंट : प्रात: 5:46 से 7:27
आज विशेष :
- आज का शुभ रंग : पीला, सफेद, क्रीम
- आज के पूज्य देव : श्री दत्तात्रेय
- आज का मंत्र : ऊं द्रां












Click it and Unblock the Notifications