Aaj Ka Panchang: आज का पंचांग, 28 जुलाई 2023, शुक्रवार
Aaj Ka Panchang: आज का दिन अति उत्तम और उन्नतिकारक है। आज के दिन जो जातक महालक्ष्मी की पूजा करेगा उन्हें विभिन्न द्रव्य, मिष्ठान्न, फल अर्पित करेगा उन्हें उत्तम फलों की प्राप्ति होगी। जिन लोगों के व्यापार व्यवसाय में ठहराव है, शिथिलता है वे आज के दिन व्रत रखकर मां लक्ष्मी का पूजन लाल कमल पुष्पों से करें या गुलाब के पुष्प अर्पित करें। सात कन्याओं को मखाने की खीर खिलाकर उनके चरण पूजन कर उचित भेंट दें। आज के दिन कमल गट्टे की माला से मां लक्ष्मी के बीज मंत्र श्रीं का जाप करें। इससे भी अभीष्ट सिद्धि प्राप्त होगी।

- विक्रम संवत : 2080
- शालिवाहन शके : 1945
- मास : प्रथम अधिक श्रावण शुक्ल पक्ष
- ऋतु : वर्षा
- अयन : दक्षिणायन
- तिथि : दशमी दोप 2:50 तक पश्चात एकादशी
- नक्षत्र : अनुराधा रात्रि 12:54 तक
- योग : शुक्ल प्रात: 11:55 तक
- करण : गर दोप 2:50 तक
- सूर्योदय : 5:57:16
- सूर्यास्त : 7:08:53
- दिनकाल : 13 घंटे 11 मिनट 37 सेकंड
- रात्रिकाल : 10 घंटे 48 मिनट 47 सेकंड
- चंद्रोदय : दोप 2:57
- चंद्रास्त : रात्रि 1:53
आज की ग्रह स्थिति
- सूर्य राशि : कर्क
- चंद्र राशि : वृश्चिक
- मंगल : सिंह
- बुध : सिंह
- गुरु : मेष
- शुक्र : सिंह वक्री
- शनि : कुंभ वक्री
- राहु : मेष
- केतु : तुला
दिन का चौघड़िया
- चर : प्रात: 5:57 से 7:36
- लाभ : प्रात: 7:36 से 9:15
- अमृत : प्रात: 9:15 से 10:54
- शुभ : दोप 12:33 से 2:12
- चर : सायं 5:30 से 7:09
- अभिजित : दोप 12:07 से 12:59
रात्रि का चौघड़िया
लाभ : रात्रि 9:51 से 11:12
त्याज्य समय
- राहु काल : प्रात: 10:54 से दोप 12:33
- यम घंट : दोप 3:51 से सायं 5:30
आज विशेष :
- आज का शुभ रंग : सफेद
- आज के पूज्य देव : माता लक्ष्मी
- आज का मंत्र : ऊं महालक्ष्म्ये नम:












Click it and Unblock the Notifications