Aaj Ka Panchang: आज का पंचांग, 26 जून 2023, सोमवार
Aaj Ka Panchang: चंद्रमा मनसो जात:, अर्थात् चंद्रमा मन का प्रतीक है। जिस जातक का चंद्र खराब होता है वह सदैव मानसिक रूप से विचलित रहता है। वह जो भी काम करता है अस्थिर चित्त से करता है इसलिए उसे सफलता मिलने में भी संदेह रहता है। यदि आपके साथ भी कुछ ऐसी ही स्थिति है। किसी काम को करते समय आपका मन स्थिर नहीं रहता, बार-बार निर्णय बदलते हैं या किसी एक निर्णय पर कायम नहीं रहते हैं तो आपको अपना चंद्र ठीक करना चाहिए।

चंद्र को ठीक करने का सबसे सरल और सटीक उपाय है शिवजी की आराधना। शिवजी अपने मस्तक पर चंद्र को धारण करते हैं इसलिए यदि आप नित्य प्रतिदिन शिवजी का अभिषेक कच्चे दूध से करेंगे तो चंद्र की शांति होगी, चंद्र मजबूत होगा और आपके शुभ परिणाम शीघ्र मिलने लगेंगे। तो आज सोमवार है, आज से ही उपाय करना प्रारंभ करें।
यहां पेश है आज का पंचांग, जिसमें शुभ-अशुभ योग देखकर पूरे दिन की प्लानिंग कर लीजिए
- विक्रम संवत : 2080
- शालिवाहन शके : 1945
- मास : आषाढ़ शुक्ल पक्ष
- ऋतु : वर्षा
- अयन : दक्षिणायन
- तिथि : अष्टमी रात्रि 2:04 तक
- नक्षत्र : उत्तरा फाल्गुनी दोप 12:42 तक
- योग : व्यतिपात प्रात: 6:05 तक
- करण : विष्टि भद्र दोप 1:18 तक
- सूर्योदय : 5:45:01
- सूर्यास्त : 7:13:56
- दिनकाल : 13 घंटे 28 मिनट 54 सेकंड
- रात्रिकाल : 10 घंटे 31 मिनट 21 सेकंड
- चंद्रोदय : दोप 12:27
- चंद्रास्त : रात्रि 12:44
आज की ग्रह स्थिति
- सूर्य राशि : मिथुन
- चंद्र राशि : कन्या
- मंगल : कर्क
- बुध : मिथुन
- गुरु : मेष
- शुक्र : कर्क
- शनि : कुंभ वक्री
- राहु : मेष
- केतु : तुला
दिन का चौघड़िया
- अमृत : प्रात: 5:45 से 7:26
- शुभ : प्रात: 9:07 से 10:48
- चर : दोप 2:11 से 3:52
- लाभ : दोप 3:52 से सायं 5:33
- अमृत : सायं 5:33 से 7:14
रात्रि का चौघड़िया
चर : सायं 7:14 से रात्रि 8:33
त्याज्य समय
- राहु काल : प्रात: 7:26 से 9:07
- यम घंट : प्रात: 10:48 से दोप 12:29
आज विशेष :
- आज का शुभ रंग : सफेद
- आज के पूज्य देव : चंद्र
- आज का मंत्र : ऊं सों सोमाय नम:












Click it and Unblock the Notifications