Aaj Ka Panchang: आज का पंचांग, 25 जुलाई 2024, गुरुवार
Aaj Ka Panchang: आज का दिन विशेष है। आज गुरुवार के दिन भगवान विष्णु का पूजन करना है। आपके घर में श्रीहरि का विग्रह हो या फोटो हो तो उसे चौकी पर स्थापित करें।
श्रीहरि का पूजन करें और विष्णुसहस्रनाम या विष्णु स्तोत्र का पाठ करें। यदि आप कर सकें तो पुरुष सूक्त का पाठ करें।इससे आपकी इच्छित कामनाएं पूरी होंगी।

आज अविवाहित युवक-युवतियां जिनके विवाह में बाधा आ रही है वे व्रत रखें और पीले वस्त्र पूरे दिन पहनकर रखें। पीले कपड़े में हल्दी की गांठ बांधकर रखें। इससे विवाह की बाधा दूर होगी और बात बन जाएगी।
आज का पंचांग, 25 जुलाई 2024, गुरुवार
- विक्रम संवत : 2081
- शालिवाहन शके : 1946
- मास : श्रावण कृष्ण पक्ष
- ऋतु : वर्षा
- अयन : दक्षिणायन
- तिथि : पंचमी रात्रि 1:57 तक
- नक्षत्र : पूर्वाभाद्रपद सायं 4:15 तक
- योग : शोभन प्रात: 7:47 तक पश्चात अतिगंड
- करण : कौलव दोप 3:17 तक पश्चात तैतिल
- सूर्योदय : 5:56:19
- सूर्यास्त : 7:09:53
- दिनकाल : 13 घंटे 13 मिनट 34 सेकंड
- रात्रिकाल : 10 घंटे 46 मिनट 51 सेकंड
- चंद्रास्त : प्रात: 9:45
- चंद्रोदय : रात्रि 10:16
आज की ग्रह स्थिति
- सूर्य: कर्क
- चंद्र: कुंभ, प्रात: 10:45 से मीन में
- मंगल : वृषभ
- बुध : सिंह
- गुरु : वृषभ
- शुक्र : कर्क
- शनि : कुंभ, वक्री
- राहु : मीन
- केतु : कन्या
दिन का चौघड़िया
- चर : प्रात: 10:54 से दोप 12:33
- लाभ : दोप 12:33 से 2:12
- शुभ सायं 5:31 से 7:10
- अभिजित : दोप 12:07 से 12:59
रात्रि का चौघड़िया
- अमृत : सायं 7:10 से रात्रि 8:31
- चर : रात्रि 8:31 से 9:52
त्याज्य समय
- राहु काल : दोप 2:12 से 3:52
- यम घंट : प्रात: 5:56 से 7:36
आज विशेष :
- आज का शुभ रंग : पीला, सफेद, जामुनी
- आज के पूज्य : श्रीहरि विष्णु
- आज का मंत्र : ऊं विष्णवे नम:
- प्रदोष काल : सायं 7:10 से रात्रि 9:19












Click it and Unblock the Notifications