Aaj Ka Panchang: आज का पंचांग, 24 अक्टूबर 2023, मंगलवार
Aaj Ka Panchang: आज विजयादशमी है। दशहरा है। आज के दिन प्रभु श्रीराम ने बुराई के प्रतीक रावण का वध करके लंका पर विजय पाई थी। इसी उपलक्ष्य में विजयादशमी पर्व मनाया जाता है। आज अपराजिता और शमी का पूजन किया जाता है। इससे सर्वत्र विजय प्राप्त होती है।

शमी का पूजन करने से साहस, बल, पराक्रम, आत्मविश्वास, शौर्य और त्याग की भावना आती है। कार्यों की बाधाएं दूर होती हैं और जीवन में संयम, धैर्य, अनुशासन आता है। शत्रुओं को परास्त करने का साहस आता है। आज मंगलवार का दिन है और विजयादशमी का अबूझ मुहूर्त भी है। आज वाहन, आभूषण, भूमि, भवन आदि खरीदने का अच्छा मुहूर्त होता है।
- विक्रम संवत : 2080
- शालिवाहन शके : 1945
- मास : आश्विन शुक्ल पक्ष
- ऋतु : हेमंत
- अयन : दक्षिणायन
- तिथि : दशमी दोप 3:13 तक
- नक्षत्र : धनिष्ठा दोप 3:26 तक
- योग : गंड दोप 3:38 तक
- करण : गर दोप 3:13 तक, पश्चात वणिज
- सूर्योदय : 6:28:05
- सूर्यास्त : 5:53:20
- दिनकाल : 11 घंटे 25 मिनट 15 सेकंड
- रात्रिकाल : 12 घंटे 35 मिनट 13 सेकंड
- चंद्रोदय : दोप 2:59
- चंद्रास्त : रात्रि 2:36
आज की ग्रह स्थिति
- सूर्य राशि : तुला
- चंद्र राशि : कुंभ
- मंगल : तुला
- बुध : तुला
- गुरु : मेष, (वक्री)
- शुक्र : सिंह
- शनि : कुंभ (वक्री)
- राहु : मेष
- केतु : तुला
दिन का चौघड़िया
- लाभ : प्रात: 10:45 से दोप 12:11
- अमृत : दोप 12:11 से 1:36
- अभिजित : प्रात: 11:48 से दोप 12:34
रात्रि का चौघड़िया
लाभ : सायं 7:28 से रात्रि 9:02
त्याज्य समय
- राहु काल : दोप 3:02 से सायं 4:28
- यम घंट : प्रात: 9:19 से 10:45
आज विशेष :
विजयादशमी, दशहरा, अपराजिता पूजन, शमी पूजा












Click it and Unblock the Notifications