Aaj Ka Panchang: आज का पंचांग, 23 जुलाई 2023, रविवार
Aaj Ka Panchang: घर-परिवार, समाज में कार्यस्थल पर यदि आपको कहीं सम्मान नहीं मिल पा रहा है। आपके काम अटक जाते हैं। किसी पर आपका प्रभाव नहीं पड़ता है तो आज के दिन सूर्यदेव को जल अर्पित करने के बाद आदित्यह्दय स्तोत्र का पाठ करें। आज पूरे दिन अपने मस्तक और नाभि पर लाल चंदन या केसर का तिलक लगाकर रखें।आज के दिन सूर्य की अनुकूलता के लिए पिता या पिता के समान आयु के व्यक्ति को कोई मीठी वस्तु भेंट करें। उनका आशीर्वाद प्राप्त करें। आज लाल या कत्थई रंग के कपड़े पहनें या इसी रंग का रूमाल अपने जेब में रखें।

यहां पेश है आज का पंचांग, जिसमें शुभ-अशुभ योग देखकर पूरे दिन की प्लानिंग कर लीजिए।
- विक्रम संवत : 2080
- शालिवाहन शके : 1945
- मास : प्रथम अधिक श्रावण शुक्ल पक्ष
- ऋतु : वर्षा
- अयन : दक्षिणायन
- तिथि : पंचमी प्रात: 11:44 तक
- नक्षत्र : उत्तरा फाल्गुनी सायं 7:45 तक
- योग : परिघ दोप 2:14 तक
- करण : बालव प्रात: 11:44 तक
- सूर्योदय : 5:55:09
- सूर्यास्त : 7:10:59
- दिनकाल : 13 घंटे 15 मिनट 50 सेकंड
- रात्रिकाल : 10 घंटे 44 मिनट 35 सेकंड
- चंद्रोदय : प्रात: 10:21
- चंद्रास्त : रात्रि 10:45
आज की ग्रह स्थिति
- सूर्य राशि : कर्क
- चंद्र राशि : कन्या
- मंगल : सिंह
- बुध : कर्क
- गुरु : मेष
- शुक्र : सिंह वक्री प्रात: 7:05 से
- शनि : कुंभ वक्री
- राहु : मेष
- केतु : तुला
दिन का चौघड़िया
- चर : प्रात: 7:35 से 9:14
- लाभ : प्रात: 9:14 से 10:54
- अमृत : प्रात: 10:54 से दोप 12:33
- शुभ : दोप 2:13 से 3:52
- अभिजित : दोप 12:07 से 12:59
रात्रि का चौघड़िया
- शुभ : सायं 7:11 से रात्रि 8:32
- अमृत : रात्रि 8:32 से 9:52
- चर : रात्रि 9:52 से 11:13
त्याज्य समय
- राहु काल : सायं 5:32 से 7:11
- यम घंट : दोप 12:33 से 2:13
आज विशेष :
- आज का शुभ रंग : लाल, कत्थई
- आज के पूज्य देव : सूर्यदेव
- आज का मंत्र : ऊं आदित्याय नम:












Click it and Unblock the Notifications