Aaj Ka Panchang: आज का पंचांग, 23 अगस्त 2023, बुधवार
Aaj Ka Panchang: आज का दिन अत्यंत विशेष है। श्रावण की सप्तमी तिथि ब्रह्म योग और बुधवार के संयोग में यक्षराज कुबेर की पूजा अत्यंत फलदायी मानी गई है। इस दिन कुबेर की मूर्ति या फोटो का पूजन करें, कुबेर यंत्र की स्थापना करें और ऊं श्रीं ह्रीं क्लीं श्रीं क्लीं वित्तेश्वराय नम: मंत्र की 21 माला पारद की माला से जप करें।

इसके बाद हर दिन कुबेर यंत्र का पूजन करते रहें, शीघ्र ही आपकी वित्त से जुड़ी समस्याएं दूर होंगी। जो काम आप कर रहे हैं उसमें तेजी से उन्नति होगी।
- विक्रम संवत : 2080
- शालिवाहन शके : 1945
- मास : द्वितीय (शुद्ध) श्रावण शुक्ल पक्ष
- ऋतु : शरद
- अयन : दक्षिणायन
- तिथि : सप्तमी रात्रि 3:30 तक
- नक्षत्र : स्वाति प्रात: 8:06 तक पश्चात विशाखा
- योग : ब्रह्म रात्रि 9:43 तक
- करण : गर दोप 3:23 तक
- सूर्योदय : 6:07:13
- सूर्यास्त : 6:51:12
- दिनकाल : 12 घंटे 43 मिनट 59 सेकंड
- रात्रिकाल : 11 घंटे 16 मिनट 20 सेकंड
- चंद्रोदय : प्रात: 11:45
- चंद्रास्त : रात्रि 11:00
आज की ग्रह स्थिति
- सूर्य राशि : सिंह
- चंद्र राशि : तुला, रात्रि 2:52 से वृश्चिक में
- मंगल : कन्या
- बुध : सिंह (वक्री)
- गुरु : मेष
- शुक्र : कर्क (उदय, वक्री)
- शनि : कुंभ (वक्री)
- राहु : मेष
- केतु : तुला
दिन का चौघड़िया
- लाभ : प्रात: 6:07 से 7:43
- शुभ : प्रात: 10:54 से दोप 12:29
- चर : दोप 3:40 से सायं 5:16
- लाभ : सायं 5:16 से 6:51
रात्रि का चौघड़िया
- शुभ : रात्रि 8:16 से 9:40
- अमृत : रात्रि 9:40 से 11:05
त्याज्य समय
- राहु काल : दोप 12:29 से 2:05
- यम घंट : प्रात: 7:43 से 9:18
आज विशेष :
- आज का शुभ रंग : हरा, सफेद
- आज के पूज्य देव : श्री कुबेर
- आज का मंत्र : ऊं श्रीं ह्रीं क्लीं श्रीं क्लीं वित्तेश्वराय नम:












Click it and Unblock the Notifications