Aaj Ka Panchang: आज का पंचांग, 21 मई 2023, रविवार
Panchang Today: मस्तक पर केसर या लाल चंदन का तिलक करने से आज प्रत्येक कार्य में सफलता मिलेगी।

Aaj Ka Panchang: आज आप जो भी कार्य करें उसमें अपने ईष्ट देव और गुरुदेव का स्मरण अवश्य करें। प्रात: उगते सूर्य को अर्घ्य दें। सूर्य के बारह नामों का उच्चारण करें। दिन शुभ जाएगा। लाल रंग के वस्त्र धारण करने से कार्य सफलतापूर्वक होंगे। यदि आज कहीं यात्रा पर जा रहे हैं तो अपने साथ चंदन का टुकड़ा अवश्य रखें, इससे यात्रा में आने वाले संभावित कष्टों से रक्षा होगी और यात्रा सुगमतापूर्वक संपन्न हो जाएगी। यहां पेश है आज का पंचांग, जिसमें शुभ-अशुभ योग देखकर पूरे दिन की प्लानिंग कर लीजिए।
- विक्रम संवत : 2080
- शालिवाहन शके : 1945
- मास : ज्येष्ठ शुक्ल पक्ष
- ऋतु : ग्रीष्म
- अयन : उत्तरायण
- तिथि : द्वितीया रात्रि 10:08 तक
- नक्षत्र : रोहिणी प्रात: 9:03 तक
- योग : सुकर्मा सायं 4:41 तक
- करण : बालव प्रात: 9:45 तक पश्चात कौलव रात्रि 10:08 तक
- सूर्योदय : 5:45:21
- सूर्यास्त : 7:01:23
- दिनकाल : 13 घंटे 16 मिनट 01 सेकंड
- रात्रिकाल : 10 घंटे 43 मिनट 39 सेकंड
- चंद्रोदय : प्रात: 6:44
- चंद्रास्त : सायं 8:52
आज की ग्रह स्थिति
- सूर्य राशि : वृषभ
- चंद्र राशि : वृषभ, रात्रि 9:45 से मिथुन में
- मंगल : कर्क
- बुध : मेष
- गुरु : मेष
- शुक्र : मिथुन
- शनि : कुंभ
- राहु : मेष
- केतु : तुला
दिन का चौघड़िया
- चर : प्रात: 7:25 से 9:04
- लाभ : प्रात: 9:04 से 10:44
- अमृत : प्रात: 10:44 से दोप 12:23
- शुभ : दोप 2:03 से 3:42
- अभिजित : प्रात: 11:57 से दोप 12:50
रात्रि का चौघड़िया
- शुभ : सायं 7:01 से रात्रि 8:22
- अमृत : रात्रि 8:22 से 9:42
त्याज्य समय
- राहु काल : प्रात: 9:05 से 10:44
- यम घंट : दोप 2:03 से 3:42
आज विशेष :
- आज का शुभ रंग : लाल, कत्थई
- आज के पूज्य देव : श्री सूर्यनारायण
- आज का मंत्र : ऊं सूर्याय नम:












Click it and Unblock the Notifications