Aaj Ka Panchang: आज का पंचांग, 21 जून 2023, बुधवार
Aaj Ka Panchang: आज बुध पुष्य का शुभ संयोग बना है। गुप्त नवरात्रि में बना यह संयोग अत्यंत श्रेष्ठ और शुभ फलदायी है। आज के दिन खरीदी का महामुहूर्त भी है। यदि आप भूमि, भवन, वाहन, आभूषण, घर के लिए उत्तम वस्तुएं खरीदना चाहते हैं तो आज ये काम बिल्कुल कर लीजिए, इनसे कभी परेशानी नहीं होगी और स्थायी लाभ की प्राप्त होगी।बुध व्यापार व्यवसाय, शिक्षा आदि का ग्रह भी है इसलिए यदि आप कोई नया कार्य प्रारंभ करना चाहते हैं तो उसमें भी अत्यंत लाभ प्राप्त होगा। आज के दिन शिक्षा के क्षेत्र में कोई उल्लेखनीय और नया कार्य करना चाहते हैं तो अवश्य करें, लाभ हेागा।

यहां पेश है आज का पंचांग, जिसमें शुभ-अशुभ योग देखकर पूरे दिन की प्लानिंग कर लीजिए।
- विक्रम संवत : 2080
- शालिवाहन शके : 1945
- मास : आषाढ़ शुक्ल पक्ष
- ऋतु : वर्षा
- अयन : दक्षिणायन
- तिथि : तृतीया दोप 3:09 तक
- नक्षत्र : पुष्य रात्रि 1:19 तक
- योग : व्याघात रात्रि 2:33 तक
- करण : गर दोप 3:09 तक
- सूर्योदय : 5:43:48
- सूर्यास्त : 7:13:02
- दिनकाल : 13 घंटे 29 मिनट 13 सेकंड
- रात्रिकाल : 10 घंटे 30 मिनट 59 सेकंड
- चंद्रोदय : प्रात: 8:09
- चंद्रास्त : रात्रि 10:01
- आज की ग्रह स्थिति
- सूर्य राशि : मिथुन
- चंद्र राशि : कर्क
- मंगल : कर्क
- बुध : वृषभ में अस्त
- गुरु : मेष
- शुक्र : कर्क
- शनि : कुंभ वक्री
- राहु : मेष
- केतु : तुला
- दिन का चौघड़िया
- लाभ : प्रात: 5:44 से 7:25
- शुभ : प्रात: 10:47 से दोप 12:28
- चर : दोप 3:51 से सायं 5:32
- लाभ : सायं 5:32 से 7:13
- रात्रि का चौघड़िया
- शुभ : रात्रि 8:32 से 9:51
- अमृत : रात्रि 9:51 से 11:10
- त्याज्य समय
- राहु काल : दोप 12:28 से 2:10
- यम घंट : प्रात: 7:25 से 9:06
- आज विशेष :
- बुध-पुष्य का संयोग
- आज का शुभ रंग : हरा, सफेद, पीला
- आज के पूज्य देव : श्री गणेशजी
- आज का मंत्र : ऊं गं गणपतये नम:












Click it and Unblock the Notifications