Aaj Ka Panchang: आज का पंचांग, 21 दिसंबर 2023, गुरुवार
Aaj Ka Panchang: आज गुरुवार भगवान विष्णु का दिन है किंतु आज नवमी तिथि के संयोग में भगवान विष्णु के संपूर्ण अवतार श्री कृष्ण का पूजन, दर्शन करने का विशेष महत्व होता है। आज के दिन श्रीकृष्ण का अद्भुत आकर्षक श्रृंगार करें, उन्हें पीतांबर पहनाएं और पीले पुष्प अर्पित करें। विविध प्रकार के फलों के साथ माखन-मिश्री का नैवेद्य लगाएं। यह करके देखिए आपके जीवन में सकारात्मक बदलाव आने लगेंगे।

आपके संकट कम होंगे और आपके आकर्षण प्रभाव में वृद्धि होगी, आपके कार्यों की बाधा दूर होगी और आपके पास भौतिक सुख-सुविधाएं आने लगेंगी। आपके दांपत्य जीवन में प्रेम बढ़ने लगेगा। प्रेम संबंधों में मजबूती आएगी।
आज का पंचांग, 21 दिसंबर 2023, गुरुवार
- विक्रम संवत : 2080
- शालिवाहन शके : 1945
- मास : मार्गशीर्ष शुक्ल पक्ष
- ऋतु : हेमंत
- अयन : दक्षिणायन
- तिथि : नवमी प्रात: 9:36 तक
- नक्षत्र : रेवती रात्रि 10:07 तक
- योग : वरियान दोप 1:26 तक
- करण : कौलव प्रात: 9:36 तक, पश्चात तैतिल
- सूर्योदय : 7:03:36
- सूर्यास्त : 5:45:37
- दिनकाल : 10 घंटे 42 मिनट 01 सेकंड
- रात्रिकाल : 13 घंटे 18 मिनट 29 सेकंड
- चंद्रोदय : दोप 1:27
- चंद्रास्त : रात्रि 2:22
आज की ग्रह स्थिति
- सूर्य राशि : धनु
- चंद्र राशि : मीन, रात्रि 10:07 से मेष में
- मंगल : वृश्चिक
- बुध : धनु (वक्री, अस्त)
- गुरु : मेष, (वक्री)
- शुक्र : तुला
- शनि : कुंभ
- राहु : मीन
- केतु : कन्या
दिन का चौघड़िया
- चर : प्रात: 11:04 से दोप 12:25
- लाभ : दोप 12:25 से 1:45
- शुभ : सायं 4:25 से 5:46
- अभिजित : दोप 12:03 से 12:46
रात्रि का चौघड़िया
- अमृत : सायं 5:46 से 7:25
- चर : सायं 7:25 से रात्रि 9:05
त्याज्य समय
- राहु काल : दोप 1:45 से 3:05
- यम घंट : प्रात: 7:04 से 8:24
आज विशेष :
- आज का शुभ रंग : पीला, सफेद
- आज के पूज्य : श्री कृष्ण
- आज का मंत्र : क्लीं कृष्णाय नम:












Click it and Unblock the Notifications