Aaj Ka Panchang: आज का पंचांग, 20 जुलाई 2023, गुरुवार
Aaj Ka Panchang: आज का दिन श्रेष्ठ है। आज गुरुवार का दिन है और प्रात: 11:20 तक सिद्धि योग है। आज की गई खरीदी विशेष फलदायक रहेगी। आज का दिन सभी के लिए उत्तम रहने वाला है। कार्य सिद्धि होगी। आज प्रारंभ किए गए कार्यों में सफलता मिलने की स्थिति बढ़ जाएगी। वैवाहिक बातचीत शुरू करने के लिए आज का दिन श्रेष्ठ है। जिन युवक-युवतियों के विवाह में बाधा आ रही है, प्रयासों के बाद भी विवाह नहीं हो पा रहा है वे आज के दिन भगवान श्री लक्ष्मीनारायण का पूजन करें। उन्हें पीले पुष्प अर्पित करें। भगवान को अष्टगंध का तिलक लगाएं और पीली मिठाई का नैवेद्य लगाएं। संभव हो तो आज के दिन व्रत रखें और स्वयं पूरे दिन पीले वस्त्र धारण करें। शीघ्र मनोकामना पूरी होगी।

यहां पेश है आज का पंचांग, जिसमें शुभ-अशुभ योग देखकर पूरे दिन की प्लानिंग कर लीजिए।
- विक्रम संवत : 2080
- शालिवाहन शके : 1945
- मास : प्रथम अधिक श्रावण शुक्ल पक्ष
- ऋतु : वर्षा
- अयन : दक्षिणायन
- तिथि : तृतीया अहोरात्र
- नक्षत्र : अश्लेषा प्रात: 10:53 तक
- योग : सिद्धि प्रात: 11:20 तक
- करण : तैतिल सायं 5:43 तक
- सूर्योदय : 5:53:52
- सूर्यास्त : 7:12:00
- दिनकाल : 13 घंटे 18 मिनट 08 सेकंड
- रात्रिकाल : 10 घंटे 42 मिनट 17 सेकंड
- चंद्रोदय : प्रात: 7:50
- चंद्रास्त : रात्रि 9:13
आज की ग्रह स्थिति
- सूर्य राशि : कर्क, प्रात: 10:53 से सिंह में
- चंद्र राशि : कर्क
- मंगल : सिंह
- बुध : कर्क
- गुरु : मेष
- शुक्र : सिंह
- शनि : कुंभ वक्री
- राहु : मेष
- केतु : तुला
दिन का चौघड़िया
- चर : प्रात: 10:53 से दोप 12:33
- लाभ : दोप 12:33 से 2:13
- अमृत : दोप 2:13 से 3:52
- शुभ : सायं 5:32 से 7:12
- अभिजित : दोप 12:06 से 12:59
रात्रि का चौघड़िया
- अमृत : सायं 7:12 से रात्रि 8:32
- चर : रात्रि 8:32 से 9:53
त्याज्य समय
- राहु काल : दोप 2:13 से 3:52
- यम घंट : प्रात: 5:54 से 7:34
आज विशेष :
- आज का शुभ रंग : पीला, सफेद
- आज के पूज्य देव : श्री हरि विष्णु
- आज का मंत्र : ऊं नारायणाय नम:












Click it and Unblock the Notifications