Aaj Ka Panchang: आज का पंचांग, 14 नवंबर 2023, मंगलवार

Aaj Ka Panchang: आज से कार्तिक मास का शुक्ल पक्ष प्रारंभ हो रहा है। चंद्रदर्शन का दिन है। आज गोवर्धन पूजा की जाएगी और अन्नकूट महोत्सव मनाया जाएगा। आज के दिन भगवान श्रीकृष्ण का पूजन अवश्य करना चाहिए और उनके साथ गोवर्धन पर्वत का पूजन भी करना चाहिए।

Aaj Ka Panchang

भगवान श्रीकृष्ण का पूजन करने से जीवन की अनेक बाधाएं दूर हो जाती है। पारिवारिक और भौतिक सुखों की प्राप्ति होती है। श्रीकृष्ण को माखन-मिश्री और दूध-दही का नैवेद्य आज अवश्य लगाना चाहिए। आज मंगलवार का दिन है और माता दुर्गा को प्रसन्न करने का दिन भी है। यदि आपके जीवन में अनेक परेशानियां चल रही हैं तो आज मां दुर्गा का पूजन अवश्य करें।

  • विक्रम संवत : 2080
  • शालिवाहन शके : 1945
  • मास : कार्तिक शुक्ल पक्ष
  • ऋतु : हेमंत
  • अयन : दक्षिणायन
  • तिथि : प्रतिपदा दोप 2:35 तक
  • नक्षत्र : अनुराधा रात्रि 3:23 तक
  • योग : शोभन दोप 1:35 तक
  • करण : बव दोप 2:35 तक, पश्चात बालव
  • सूर्योदय : 6:39:51
  • सूर्यास्त : 5:41:57
  • दिनकाल : 11 घंटे 02 मिनट 06 सेकंड
  • रात्रिकाल : 12 घंटे 58 मिनट 31 सेकंड
  • चंद्रास्त : सायं 6:21
  • चंद्रोदय : प्रात: 7:06 (15 नवंबर)

आज की ग्रह स्थिति

  • सूर्य राशि : तुला
  • चंद्र राशि : वृश्चिक
  • मंगल : तुला
  • बुध : वृश्चिक
  • गुरु : मेष, (वक्री)
  • शुक्र : कन्या
  • शनि : कुंभ
  • राहु : मीन
  • केतु : कन्या

दिन का चौघड़िया

  • लाभ : प्रात: 10:48 से दोप 12:11
  • अमृत : दोप 12:11 से 1:34
  • अभिजित : प्रात: 11:49 से दोप 12:33

रात्रि का चौघड़िया

  • लाभ : सायं 7:19 से रात्रि 8:57
  • शुभ : रात्रि 10:34 से 12:11

त्याज्य समय

  • राहु काल : दोप 2:56 से 4:19
  • यम घंट : प्रात: 9:25 से 10:48

आज विशेष :

  • गोवर्धन पूजा, अन्नकूट महोत्सव, बलिपूजा, गोक्रीड़ा
  • आज का शुभ रंग : लाल
  • आज के पूज्य : मां दुर्गा
  • आज का मंत्र : ऊं दुं दुर्गाये नम:

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+