Aaj Ka Panchang: आज का पंचांग, 12 अगस्त 2023, शनिवार
Aaj Ka Panchang: आज अधिकमास की एकादशी का व्रत किया जाएगा। आज भगवान श्रीहरि विष्णु का विधि विधान से पूजन करके व्रत रखने से जीवन में सुख-समृद्धि, मान-सम्मान की प्राप्ति होती है। आज शनिवार का दिन भी है, इसलिए जिन लोगों को शनि की साढ़ेसाती चल रही है वे आज के दिन किसी शनि मंदिर में बैठकर शनि स्तवराज के 21 पाठ करें, शनि की पीड़ा से मुक्ति मिलेगी और कार्यों में आ रही बाधाएं दूर होंगी।

आज हनुमान मंदिर में जाकर दर्शन करें और मंदिर के बाहर बैठे भिखारियों को भोजन करवाएं, फलों का दान दें, इससे शनि की पीड़ा से मुक्ति मिलेगी।
- विक्रम संवत : 2080
- शालिवाहन शके : 1945
- मास : द्वितीय (अधिक) श्रावण कृष्ण पक्ष
- ऋतु : वर्षा
- अयन : दक्षिणायन
- तिथि : एकादशी प्रात: 6:30 तक
- नक्षत्र : आर्द्रा प्रात: 8:25 तक (13 अगस्त)
- योग : हर्षण दोपहर 3:20 तक
- करण : बालव प्रात: 6:30 तक पश्चात कौलव
- सूर्योदय : 6:03:18
- सूर्यास्त : 6:59:55
- दिनकाल : 12 घंटे 56 मिनट 37 सेकंड
- रात्रिकाल : 11 घंटे 03 मिनट 44 सेकंड
- चंद्रास्त : सायं 6:23 तक
- चंद्रोदय : रात्रि 3:03 तक
आज की ग्रह स्थिति
- सूर्य राशि : कर्क
- चंद्र राशि : मिथुन
- मंगल : सिंह
- बुध : सिंह
- गुरु : मेष
- शुक्र : कर्क (अस्त, वक्री)
- शनि : कुंभ (वक्री)
- राहु : मेष
- केतु : तुला
दिन का चौघड़िया
- शुभ प्रात: 7:40 से 9:17 तक
- चर : दोप 12:32 से 2:09 तक
- अमृत : दोप 3:46 से सायं 5:23 तक
- अभिजित : दोप 12:06 से 12:58 तक
रात्रि का चौघड़िया
लाभ : सायं 6:59 से रात्रि 8:23 तक
त्याज्य समय
- राहु काल : प्रात: 9:17 से 10:55
- यम घंट : दोप 2:09 से 3:46
आज विशेष :
- परमा एकादशी
- आज का शुभ रंग : नीला
- आज के पूज्य देव : शनिदेव
- आज का मंत्र : ऊं शं शनैश्चराय नम:












Click it and Unblock the Notifications