Aaj Ka Panchang: आज का पंचांग, 7 दिसंबर 2023, गुरुवार
Aaj Ka Panchang: गुरुवार का दिन भगवान विष्णु और उनके आठवें अवतार भगवान श्री कृष्ण के पूजने का दिन होता है। आज आयुष्मान योग है और आज अपने जीवन के सारे अभावों को दूर करने का दिन भी है। आज भगवान श्रीकृष्ण का आकर्षक श्रृंगार करें, पीले पुष्पों से उनकी सज्जा करें, पीतांबर पहनाएं, मुरली भेंट करें और उन्हें माखन-मिश्री का नैवेद्य अर्पित करें।

ऊं नमो भगवते वासुदेवाय या श्रीकृष्णाय नम: मंत्र का जाप करें, फिर देखिये कैसे आपके जीवन में परिवर्तन आता है। श्रीकृष्ण के पूजन से दांपत्य जीवन में सुख और प्रेम में वृद्धि होती है। प्रेम प्राप्त होता है और घर-परिवार में सुख-समृद्धि का वास होता है।
- विक्रम संवत : 2080
- शालिवाहन शके : 1945
- मास : मार्गशीर्ष कृष्ण पक्ष
- ऋतु : हेमंत
- अयन : दक्षिणायन
- तिथि : दशमी दूसरे दिन प्रात: 5:05 तक
- नक्षत्र : हस्त दूसरे दिन प्रात: 8:52 तक
- योग : आयुष्मान रात्रि 11:58 तक
- करण : वणिज सायं 4:08 तक, पश्चात विष्टि भद्र
- सूर्योदय : 6:55:16
- सूर्यास्त : 5:40:39
- दिनकाल : 10 घंटे 45 मिनट 22 सेकंड
- रात्रिकाल : 13 घंटे 15 मिनट 16 सेकंड
- चंद्रास्त : दोप 1:51
- चंद्रोदय : रात्रि 2:22
आज की ग्रह स्थिति
- सूर्य राशि : वृश्चिक
- चंद्र राशि : कन्या
- मंगल : वृश्चिक
- बुध : धनु
- गुरु : मेष, (वक्री)
- शुक्र : तुला
- शनि : कुंभ
- राहु : मीन
- केतु : कन्या
दिन का चौघड़िया
- चर : प्रात: 10:57 से दोप 12:18
- लाभ : दोप 12:18 से 1:39
- शुभ : सायं 4:20 से 5:41
- अभिजित : प्रात: 11:56 से दोप 12:39
रात्रि का चौघड़िया
- अमृत : सायं 5:41 से 7:20
- चर : सायं 7:20 से रात्रि 8:59
त्याज्य समय
- राहु काल : दोप 1:39 से 2:59
- यम घंट : प्रात: 6:55 से 8:16
आज विशेष :
- आज का शुभ रंग : सफेद, पीला, पीतांबर
- आज के पूज्य : श्री कृष्ण
- आज का मंत्र : ऊं नमो भगवते वासुदेवाय












Click it and Unblock the Notifications