Aaj Ka Panchang: आज का पंचांग, 5 सितंबर 2023, मंगलवार
Aaj Ka Panchang: मां दुर्गा को प्रसन्न करने का मंगलवार श्रेष्ठ दिन होता है। यदि आपके जीवन में संकटों की भरमार है। शत्रु पीछा नहीं छोड़ रहे हैं, परेशानी बढ़ती जा रही है तो मंगलवार के दिन किसी भी दुर्गा मंदिर में जाएं और संपूर्ण सुहाग की सामग्री के साथ श्रीफल, फूल माला, नैवेद्य फल मिठाई आदि माता को भेंट करें और संकटों से छुटकारा दिलाने की प्रार्थना करें। आपके सारे संकट शीघ्र दूर हो जाएंगे।

देवी दुर्गा की पूजा से नवग्रहों की शांति भी हो जाती है। मंगलवार के दिन नवग्रह शांति हवन करें और माता का पूजन करें। ग्रहों की पीड़ा से मुक्ति मिल जाएगी और समस्त इच्छाएं पूरी होंगी।
- विक्रम संवत : 2080
- शालिवाहन शके : 1945
- मास : भाद्रपद कृष्ण पक्ष
- ऋतु : शरद
- अयन : दक्षिणायन
- तिथि : षष्ठी दोप 3:45 तक
- नक्षत्र : भरणी प्रात: 8:58 तक
- योग : व्याघात रात्रि 11:22 तक
- करण : वणिज दोप 3:45 तक
- सूर्योदय : 6:11:19
- सूर्यास्त : 6:39:16
- दिनकाल : 12 घंटे 27 मिनट 56 सेकंड
- रात्रिकाल : 11 घंटे 32 मिनट 21 सेकंड
- चंद्रास्त : प्रात: 11:22
- चंद्रोदय : रात्रि 10:30
आज की ग्रह स्थिति
- सूर्य राशि : सिंह
- चंद्र राशि : मेष, दोप 2:59 से वृषभ में
- मंगल : कन्या
- बुध : सिंह (वक्री)
- गुरु : मेष, वक्री
- शुक्र : कर्क मार्गी
- शनि : कुंभ (वक्री)
- राहु : मेष
- केतु : तुला
दिन का चौघड़िया
- लाभ : प्रात: 10:52 से दोप 12:25
- अमृत : दोप 12:25 से 1:59
- अभिजित : दोप 12:00 से 12:50
रात्रि का चौघड़िया
लाभ : रात्रि 8:06 से 9:32
त्याज्य समय
- राहु काल : दोप 3:32 से सायं 5:06
- यम घंट : प्रात: 9:18 से 10:52
आज विशेष :
- आज का शुभ रंग : लाल, सिंदूरी
- आज के पूज्य देव : मां दुर्गा
- आज का मंत्र : ऊं दुं दुर्गाये नम:












Click it and Unblock the Notifications