Aaj Ka Panchang: आज का पंचांग, 1 जून 2023, गुरुवार
Panchang Today:'क्लीं कृष्णाय नम: या ऊं नमो भगवते वासुदेवाय मंत्र का जाप करें। शीघ्र ही लोग आपसे प्रभावित होने लगेंगे और आपकी बातों को महत्व देंगे।

Aaj Ka Panchang: आज गुरुवार का दिन है। आज का दिन अत्यंत शुभ है। जिन लोगों के जीवन में मान-सम्मान नहीं है, घर के वरिष्ठजन जिन लोगों से नाराज रहते हैं, जिन लोगों की बातों को परिवार में महत्व नहीं मिलता या वे लोग जिनसे कोई आकर्षित नहीं होता वे लोग आज के दिन भगवान श्रीकृष्ण का पूजन करें। कृष्ण जी का विविध रंगी पुष्पों से श्रृंगार करें, उन्हें माखन-मिश्री का नैवेद्य लगाएं और उन्हें गुलाब का इत्र भेंट करें। स्वयं भी इत्र लगाएं। यहां पेश है आज का पंचांग, जिसमें शुभ-अशुभ योग देखकर पूरे दिन की प्लानिंग कर लीजिए।
- विक्रम संवत : 2080
- शालिवाहन शके : 1945
- मास : ज्येष्ठ शुक्ल पक्ष
- ऋतु : ग्रीष्म
- अयन : उत्तरायण
- तिथि : द्वादशी दोपहर 1:38 तक
- नक्षत्र : चित्रा प्रात: 6:47 तक पश्चात स्वाति
- योग : वरियान सायं 6:58 तक
- करण : बालव दोपहर 1:38 तक पश्चात कौलव
- सूर्योदय : 5:42:49
- सूर्यास्त : 7:06:18
- दिनकाल : 13 घंटे 23 मिनट 29 सेकंड
- रात्रिकाल : 10 घंटे 36 मिनट 23 सेकंड
- चंद्रोदय : सायं 4:26
- चंद्रास्त : रात्रि 3:57
आज की ग्रह स्थिति
- सूर्य राशि : वृषभ
- चंद्र राशि : तुला
- मंगल : कर्क
- बुध : मेष
- गुरु : मेष
- शुक्र : कर्क
- शनि : कुंभ
- राहु : मेष
- केतु : तुला
दिन का चौघड़िया
- चर : प्रात: 10:44 से दोप 12:25
- लाभ : दोप 12:25 से 2:05
- अमृत : दोप 2:05 से 3:45
- शुभ : सायं 5:26 से 7:06
रात्रि का चौघड़िया
- अमृत : सायं 7:06 से रात्रि 8:26
- चर : रात्रि 8:26 से 9:45
त्याज्य समय
- राहु काल : दोप 2:05 से 3:45
- यम घंट : प्रात: 5:43 से 7:23
आज विशेष :
- आज का शुभ रंग : पीला, सफेद, क्रीम
- आज के पूज्य देव : श्री कृष्ण
- आज का मंत्र : ऊं नमो भगवते वासुदेवाय












Click it and Unblock the Notifications