Mantra: स्ट्रेस, निराशा या भय ने घेर लिया है तो तुरंत करें ये उपाय, छू मंतर हो जाएगी समस्या

Aaj ka Mantra: सफलता की परिभाषा हर किसी की अलग-अलग होती है लेकिन एक चीज सभी मानते हैं कि सक्सेस का कोई शार्ट कट नहीं होता है। निरंतर मेहनत करने वाले सफल जरूर होते हैं लेकिन कभी-कभी लगातार कोशिश करने के बावजूद हमें संतोषजनतक परिणाम नहीं मिलते हैं।

 Mantra

जिसकी वजह से इंसान कभी-कभी बहुत निराश और परेशान हो जाता है और वो गहरे तनाव में रहने लगता है जिससे उसकी सेहत बिगड़ने लगती है। ऐसा ना हो इसलिए आपको हम बताते हैं कुछ ज्ञान के मंत्र, जिनका आप सभी को नियमित जाप करना चाहिए क्योंकि इनका जाप करने से आपका मनोबल कम नहीं होगा और आप ना ही चिंतित होंगे।

सफलता के लिए करें इस मंत्र का जाप

लगातार असफल हो रहे हों तो इस मंत्र का जाप दिन में तीन बार ( सुबह, दोपहर और शाम) को जरूर करें, ये आपकी आत्मशक्ति को बढ़ाए।

  • ऐं ह्रीं ऐं॥
  • विद्यावन्तं यशस्वन्तं लक्ष्मीवन्तञ्च मां कुरु ।
  • रूपं देहि जयं देहि यशो देहि द्विषो जहि ऐं ऐं ऐं॥

जब मन में भय और आशांति हो तो इस मंत्र का जाप दिन में दो बोर ( सुबह-शाम) करें।

देहि सौभाग्यमारोग्यं देहि देवि परं सुखम् । रूपं देहि जयं देहि यशो देहि द्विषो जहि ॥

गायत्री मंत्र तो मन से हर डर और फिक्र निकाल देता है। इसका जाप तो दिन में तीन-चार बार करना चाहिए।

ॐ भूर्भुव: स्व: तत्सवितुर्वरेण्यं भर्गो देवस्य धीमहि धियो यो न: प्रचोदयात्।

हनुमान जी तो संकट मोचक हैं ही इसलिए जब भी मन में दुविधा हो, भय हो उन्हें निम्नलिखित मंत्रों से जरूर याद करें। तुरंत समाधान मिल जाएगा।

  • हं हनुमंते नम:
  • हनुमन्नंजनी सुनो वायुपुत्र महाबल:।
  • अकस्मादागतोत्पांत नाशयाशु नमोस्तुते।।

लक्ष्मी की कृपा पाने के लिए इन मंत्रों का प्रयोग दिन में सुबह-शाम करना चाहिए।

चन्दनस्य महत्पुण्यम् पवित्र् पापनाशनम् आपदां हरते नित्यम् लक्ष्मी तिष्ठतु सर्वदा।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+