Ank Jyotish Rashifal 8th June: मूलांक 1 वालों के लिए दिन अच्छा, जानिए बाकियों का हाल

Numerology : आज के मूलांक 8 के मित्र अंक हैं 1, 2, 3, 5, 6, 8, 9 और शत्रु अंक 4, 7 हैं।

Ank Jyotish Rashifal

Ank Jyotish Rashifal: आज 8 जून 2023 है। आज का मूलांक 8 है जिसका स्वामी शनि है और भाग्यांक 3 है जिसका स्वामी बृहस्पति है। आज का दिन सभी मूलांक वालों के लिए स्थायी सुख प्रदान करने वाला रहेगा।आप भी अपने मूलांक या जन्मांक के आधार पर देखें कैसा रहेगा आपका आज का दिन।

मूलांक 1 : जन्म दिनांक 1, 10, 19, 28

आज का दिन आपके लिए अनेक सौगातों वाला रहेगा। आज प्रारंभ किए गए कार्य लंबे समय तक लाभ देते रहेंगे। पारिवारिक जीवन में सामंजस्य बना रहेगा। धन-संपदा की प्राप्ति होगी। फंसा हुआ पैसा आने के योग बनेंगे। आज आपका स्वास्थ्य बेहतर रहने वाला है।

  • रेमेडी : आज तुलसी के पौधे में जल अर्पित कर पूजा करें।
  • लकी नंबर : 1, 9

मूलांक 2 : जन्म दिनांक 2, 11, 20, 29

आज का दिन शुभ है। स्थायित्व देने वाला दिन है। आपके वर्तमान कार्य तेज गति से होंगे और आपको कोई विशेष उपलब्धि मिलने वाली है। नौकरी में उन्नति की सूचना मिलेगी, व्यापार में नए आयाम स्थापित करेंगे। धन, सुख, सम्मान, प्रतिष्ठा प्राप्त होने वाली है।

  • रेमेडी : आज आंकड़े के पौधे में पानी अवश्य डालें।
  • लकी नंबर : 2, 6

मूलांक 3 : जन्म दिनांक 3, 12, 21, 30

आज जो कार्य प्रारंभ करेंगे उसमें लाभ ही लाभ मिलेगा। पारिवारिक जीवन में मांगलिक प्रसंग आएगा। संतान की ओर से कोई उत्साहजनक समाचार मिलेगा। संपदा प्राप्त होगी। आजीविका के साधनों में बढ़ोतरी होगी। आज स्वास्थ्य भी उत्तम रहेगा।

  • रेमेडी : आज केले के पौधे में जल अर्पित करें।
  • लकी नंबर : 3, 1

मूलांक 4 : जन्म दिनांक 4, 13, 22, 31

आज का दिन सम्मान और प्रतिष्ठा दिलाने वाला रहेगा। नए कार्य प्राप्त होंगे। नए काम शुरू कर सकते हैं लाभ होगा। नौकरी में बदलाव के साथ प्रमोशन भी मिलेगा। व्यापारी नए अनुबंध करेंगे। स्वास्थ्य ठीक रहेगा। पारिवारिक जीवन में उत्तम सामंजस्य बना रहेगा।

  • रेमेडी : आज पीपल के पेड़ में जल अर्पित करें।
  • लकी नंबर : 4, 3

मूलांक 5 : जन्म दिनांक 5, 14, 23

आज नया काम प्रारंभ करने के लिए शुभ समय है। भटकाव दूर होगा और स्थायित्व की प्राप्ति होगी। समय और अवसरों का लाभ उठाएं। उच्चाधिकारियों से संबंध सुधरेंगे। पारिवारिक जीवन में सुखद समाचार मिलेगा। धन संपदा की प्राप्त होगी। सेहत ठीक होगी।

  • रेमेडी : आज आम के वृक्ष में पानी डालें।
  • लकी नंबर : 5, 7

मूलांक 6 : जन्म दिनांक 6, 15, 24

आज का दिन आपके पक्ष में रहेगा। सोचे हुए सभी कार्य पूरे होंगे। स्थायी सुखों की प्राप्ति होगी। धन आएगा और भौतिक सुख-सुविधाएं बढ़ाने पर ध्यान देंगे। स्वास्थ्य में सुधार आएगा। पारिवारिक द्वेष दूर होगा। जीवनसाथी के साथ तालमेल सुधरेगा। प्रेम संबंध प्रगाढ़ होंगे।

  • रेमेडी : आज बरगद के वृक्ष में जल अर्पित करें।
  • लकी नंबर : 6, 4

मूलांक 7 : जन्म दिनांक 7, 16, 25

दिन शुभ है। कुछ नए अवसर मिलने वाले हैं जिनका भरपूर लाभ उठाने का प्रयास करें। संपत्ति के अटके हुए काम आज हो सकते हैं। भाई-बहनों से चल रहा मनमुटाव दूर होगा। परिवार में मांगलिक कार्य होगा। स्वास्थ्य थोड़ा कमजोर हो सकता है। धन लाभ होगा।

  • रेमेडी : आज नीम के वृक्ष में जल अर्पित करें।
  • लकी नंबर : 7, 3

मूलांक 8 : जन्म दिनांक 8, 17, 26

अपने कार्य पूरे करने के लिए मेहनत करें, लाभ होगा। पुराने समय से अटके हुए काम आज पूरे हो सकते हैं। नए कार्य प्रारंभ कर सकते हैं। नौकरी में बदलाव होने की संभावना है। व्यापार में लाभदायक स्थितियां बनेंगी। स्वास्थ्य लाभ मिलेगा। प्रेम संबंध मजबूत होंगे।

  • रेमेडी : आज बिल्वपत्र के पेड़ को जल से सींचें।
  • लकी नंबर : 8, 1

मूलांक 9 : जन्म दिनांक 9, 18, 27

समय शुभ है। कार्य तेज गति से पूरे होने की ओर अग्रसर होंगे। धन की प्राप्ति होगी। पारिवारिक-दांपत्य सुख में वृद्धि होगी। शारीरिक और मानसिक रूप से स्वस्थ महसूस करेंगे। अविवाहितों के विवाह की बात बन सकती है। युवाओं को नए जॉब ऑफर मिलेंगे।

  • रेमेडी : आज लाल फूलों के पौधों में जल अर्पित करें।
  • लकी नंबर : 9, 6

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+